फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   alwar 2012 safai karmchari recruitment sanjay sharma appointment letter

Rajasthan: 2012 की सफाई भर्ती पर संजय शर्मा का बड़ा दावा, 5 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र; जांच कमेटी गठित

Wed, 12 Aug 2026 10:14 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 10:14 PM IST
सार

Rajasthan News: अलवर नगर निगम की 2012 की सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर भाजपा नेता संजय शर्मा ने पिछली कांग्रेस सरकार पर नियुक्ति प्रक्रिया को लंबित रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं और अन्य पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है।

विज्ञापन
alwar 2012 safai karmchari recruitment sanjay sharma appointment letter
मंत्री संजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर नगर निगम में 2012 की सफाई कर्मचारी भर्ती के मामले में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर भाजपा नेता संजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह भर्ती मामला न्यायालय में विचाराधीन था और 2019 में न्यायालय का फैसला सफाई भर्ती के अभ्यर्थियों के पक्ष में आया था। संजय शर्मा के मुताबिक, इसके बावजूद नियुक्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। शर्मा ने बताया कि आज पांच लोगों को नियुक्ति पत्र भी बांटे गए।
विज्ञापन


गहलोत सरकार ने मामले को ठंडे बस्ते में डाला
संजय शर्मा ने कहा कि 2019 में कांग्रेस की सरकार थी और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे। उनके अनुसार, गहलोत सरकार ने चार साल तक इस मामले में कुछ नहीं किया और नियुक्ति देने के मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन


दिसंबर 2023 के बाद सरकार के सामने उठाया मामला
संजय शर्मा ने कहा कि दिसंबर 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्होंने पत्राचार के जरिए इस विषय को सरकार के संज्ञान में लाया। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सकारात्मक निर्देशों के बाद सरकार सफाई कर्मचारियों को भर्ती करने की दिशा में आगे बढ़ी। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रशासनिक ढीलेपन के कारण सफाई कर्मचारियों को उनका हक मिलने में काफी समय लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम पहुंचकर अधिकारियों को दिए नियुक्ति के निर्देश
संजय शर्मा ने बताया कि वह खुद सफाई कर्मचारियों के पास नगर निगम पहुंचे और उनके साथ बैठकर अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने अधिकारियों को नियुक्ति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसी दौरान पांच लोगों को सफाई कर्मचारी के नियुक्ति पत्र सौंपे गए।


यह भी पढ़ें: युवक की दिनदहाड़े हत्या; नकाबपोश बदमाशों ने की ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग

पात्र अभ्यर्थियों को भी मिलेगी नियुक्ति
संजय शर्मा ने बताया कि मामले में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच करेगी। जांच में जो अभ्यर्थी पात्र पाए जाएंगे, उन्हें नियुक्ति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। संजय शर्मा ने कहा कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए नियुक्ति पत्र जारी कराने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का वह हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed