सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar: Bloodstains at School-Anganwadi Solved; Worker Attacked Over Meat Refusal, Assailants Fled

Alwar: आंगनबाड़ी में मिले खून के धब्बों का खुलासा, ईंट-पत्थरों से हमला कर मजदूर को लूटा, मरा समझकर भागे बदमाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

रूपवास स्कूल और आंगनबाड़ी परिसर में मिले खून के धब्बों से मचे हड़कंप के बीच पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में एक मजदूर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर लूटपाट की गई और हमलावर उसे मृत समझकर छोड़कर भाग गए।

Alwar: Bloodstains at School-Anganwadi Solved; Worker Attacked Over Meat Refusal, Assailants Fled
रूपवास स्कूल आंगनबाड़ी में जांच करती एफएसएल टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के रूपवास स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मिले खून के निशानों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुरुआती तौर पर किसी बड़ी हिंसक वारदात की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जांच में सामने आया कि मामला एक मजदूर के साथ हुई मारपीट और लूटपाट का था।



दरअसल सोमवार सुबह स्कूल और आंगनबाड़ी परिसर में दीवारों, फर्श और आसपास के हिस्सों में खून के धब्बे तथा खून से सने जूतों-चप्पलों के निशान मिलने से हड़कंप मच गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान घायल मजदूर सतीश कुमार सामने आया, जिसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। टोडा निवासी सतीश ने बताया कि वह मजदूरी के लिए अलवर आया हुआ था। एक जून की रात काम खत्म करने के बाद वह भूगोर स्थित शराब ठेके पर गया और बाद में रूपवास स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे में सो गया।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Jhalawar News: जमीन के झगड़े में बहा खून, खेत में घेरकर बरसाए लाठी-डंडे, घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

सतीश के अनुसार देर रात एक युवक उसके पास आया और मीट खाने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने अचानक ईंट-पत्थरों से उसके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने एक साथी को बुला लिया और दोनों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। मारपीट के दौरान उन्होंने उसका मोबाइल फोन और उसमें रखे करीब दो हजार रुपये भी छीन लिए।

मरा समझकर छोड़ गए आरोपी
घायल मजदूर ने बताया कि हमले के बाद आरोपी उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह किसी तरह सड़क तक पहुंचा और सुबह राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया।

पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अरावली विहार थाना पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed