फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   alwar crime minor survivor missing from school police search underway missing report filed

Alwar Crime: अलवर में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी स्कूल से लापता, पुलिस तलाश में जुटी; गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 29 Jul 2026 03:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 Jul 2026 03:28 PM IST
सार

Alwar Crime: परिवार ने स्कूल परिसर, रिश्तेदारों और शहर के अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम तक जानकारी नहीं मिलने पर संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
 

विज्ञापन
alwar crime minor survivor missing from school police search underway missing report filed
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर में दो दुष्कर्म मामलों की 16 वर्षीय पीड़िता स्कूल से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। किशोरी के परिजनों का कहना है कि अदालत में आरोपियों को देखने के बाद वह काफी डरी हुई और मानसिक तनाव में थी।

विज्ञापन

अदालत में आरोपियों को देखकर घबरा गई थी
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 18 जुलाई को उनकी बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे उसके पिता उसे लेने स्कूल पहुंचे, लेकिन वह मुख्य गेट पर नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने स्कूल परिसर, रिश्तेदारों और शहर के अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम तक जानकारी नहीं मिलने पर संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


पढे़ं: राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षक की डांट आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, तीन पर लगे आरोप हुए रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, 17 जुलाई को दोनों मामलों की सुनवाई के दौरान किशोरी पॉक्सो अदालत में पेश हुई थी। वहां आरोपियों और उनके परिचितों को देखकर वह घबरा गई और अदालत परिसर में बेहोश हो गई। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में थी।

सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि किशोरी दो दुष्कर्म मामलों की पीड़िता है और दोनों मामलों की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। दोनों मामलों के आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है और मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed