फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News: Alwar Turns Devotional During Sawan, Devotees Carry Kanwar to Temples; Chants of Har Har Mahadev E

Alwar News: सावन में शिवमय हुआ अलवर, कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Tue, 11 Aug 2026 04:31 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 04:31 PM IST
सार

सावन के मौके पर मंगलवार को शहर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। दूर-दूर से कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे।

विज्ञापन
Alwar News: Alwar Turns Devotional During Sawan, Devotees Carry Kanwar to Temples; Chants of Har Har Mahadev E
शिव मंदिर में पहुंचे कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन मास के पावन अवसर पर मंगलवार को अलवर शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कांवड़ और डाक कांवड़ चढ़ाई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही। कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का पवित्र जल से जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे।

विज्ञापन


कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
पूर्व महापौर घनश्याम गुर्जर ने बताया कि सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में भक्त दूर-दूर से कांवड़ लेकर मंदिरों में पहुंच रहे हैं और भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित कर रहे हैं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। कांवड़ियों की मौजूदगी और भोलेनाथ के जयकारों से मंदिरों में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। कांवड़ चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने महादेव से अपने परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dausa News: सुबह खेत जाने निकले, रात को उठी अर्थी, दो जवान बेटों की एक साथ मौत से मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अलर्ट नजर आया। प्रमुख मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed