फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News: No Jobs After Minister’s Protest, Sanitation Workers Lock Municipal Gate

मंत्री के धरने के बाद भी नहीं मिली नियुक्ति: अलवर नगर निगम में सफाईकर्मियों का हंगामा, गेट पर लगाया ताला

Wed, 19 Aug 2026 03:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 19 Aug 2026 03:49 PM IST
सार

नियुक्ति पत्र के इंतजार से परेशान 329 सफाईकर्मी अभ्यर्थियों का सब्र बुधवार को टूट गया। उन्होंने नगर निगम के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया और सड़क पर बैठ गए।अभ्यर्थियों की मांग है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं।

विज्ञापन
Alwar News: No Jobs After Minister’s Protest, Sanitation Workers Lock Municipal Gate
अलवर नगर निगम में फिर धरने पर बैठे सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर नगर निगम में 329 सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने बुधवार को नगर निगम के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य गेट बंद कर सड़क पर बैठ गए। इसके चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और राहगीरों व आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें नियुक्ति पत्र देने के बजाय लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन ने अब तक केवल पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए हैं, जबकि बाकी अभ्यर्थियों को फिर इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। अभ्यर्थी सभी 329 पदों पर स्पष्ट और लिखित रूप से नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


पहले मंत्री भी दे चुके हैं धरना
सफाईकर्मियों की भर्ती का यह मामला पहले भी चर्चा में रहा है। 12 अगस्त को वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा अभ्यर्थियों के समर्थन में कलेक्टर के खिलाफ धरने पर बैठे थे। करीब पांच घंटे चले इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। साथ ही बाकी अभ्यर्थियों को भी जल्द नियुक्ति पत्र देने का भरोसा दिलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 57 ASP के तबादले, जयपुर से SOG और जिलों तक बदली जिम्मेदारियां


गृह मंत्री के कार्यक्रम से भी मिली निराशा
अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि 17 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर कार्यक्रम के दौरान लंबित नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। प्रशासन की ओर से भी इस दिशा में आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि कार्यक्रम में बाकी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से उनकी नाराजगी और बढ़ गई। इसके बाद बुधवार को अभ्यर्थियों ने फिर से नगर निगम के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नियुक्ति के लिए बार-बार आश्वासन मिलना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने प्रशासन से जल्द फैसला लेकर सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed