फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar: Political Tensions Rise, Minister Sanjay Sharma Joins Sanitation Workers’ Protest, Rebukes Officials

अलवर नगर निगम में गरमाई सियासत: सफाईकर्मियों के समर्थन में धरने पर बैठे मंत्री संजय शर्मा,अफसरों को लगाई फटकार

Wed, 12 Aug 2026 12:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 12 Aug 2026 12:23 PM IST
सार

नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का विवाद अब राजनीतिक रंग लेता नजर आया। बुधवार को वन राज्य मंत्री संजय शर्मा खुद कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठ गए और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन
Alwar: Political Tensions Rise, Minister Sanjay Sharma Joins Sanitation Workers’ Protest, Rebukes Officials
अलवर नगर निगम में धरने पर बैठे वन राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के मुद्दे को लेकर बुधवार को विवाद बढ़ गया। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा सफाई कर्मचारियों के साथ नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान निगम परिसर में भारी हंगामा हुआ। मंत्री ने नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका और जिला प्रशासन के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से शहर की व्यवस्थाओं और राज्य सरकार के निर्देशों की पालना को लेकर भी सवाल किए।

विज्ञापन


मंत्री ने अधिकारियों पर जताई नाराजगी
धरने के दौरान मंत्री संजय शर्मा ने नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका से सीधे सवाल करते हुए पूछा कि वे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना क्यों कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी वरिष्ठ आईएएस रवि जैन की बात भी नहीं सुन रहे हैं और प्रतीक जूहीकर के निर्देशों की भी पालना नहीं की जा रही। मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारियों का रवैया ऐसा है, जैसे वे राज्य सरकार से भी बड़े हों। उन्होंने सवाल किया कि जब उनकी और मंत्री झाबरसिंह खर्रा की बात भी नहीं सुनी जा रही है, तो आखिर किसके निर्देश की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि वे शहर की व्यवस्थाओं को लेकर क्या करना चाहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीलवाड़ा में बारिश का तांडव: झमाझम बरसात से नदी-नालों में उफान, पुलियाओं पर बहा पानी, प्रशासन ने दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले भी हुआ था हंगामा
अलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति और अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को भी विवाद की स्थिति बनी थी। सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियुक्ति से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि नगर निगम आयुक्त अपने चैंबर से बाहर नहीं निकल सके। निगम परिसर में काफी देर तक गतिरोध और हंगामे की स्थिति बनी रही। इसके बाद मौके पर पुलिस बल बुलाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आयुक्त को उनके चैंबर से सुरक्षित बाहर निकाला। बुधवार को मंत्री के सफाई कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठने के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed