सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   6-year-old child dies after being hit by speeding Canter truck in Alwar; 3 people including young girl injured

तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा: भीषण टक्कर में छह साल के मासूम की मौत, बच्ची समेत तीन लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Alwar News: अलवर के सेमली स्टैंड के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। भीषण हादसे में 6 वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन सदस्य घायल हैं। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

6-year-old child dies after being hit by speeding Canter truck in Alwar; 3 people including young girl injured
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलवर जिले के जालुकी थाना क्षेत्र स्थित सेमली स्टैंड के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार कैंटर ट्रक ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे।

Trending Videos

 
मासूम की मौके पर मौत, परिवार घायल
इस हादसे में 6 वर्षीय बालक देवांशू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता किरणपाल, माता पूजा और बहन सोना गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरा परिवार सड़क पर गिर पड़ा और मासूम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
काम पर जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, किरणपाल अपने परिवार के साथ बाइक से अपने गांव डवारा से एमआईए स्थित हैवल्स कंपनी जा रहे थे। इसी दौरान सेमली स्टैंड के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

पढ़ें- Rajasthan News: अलवर में बाइक सवार तीन युवकों को वाहन ने रौंदा, नाबालिग की मौत; दो लोग घायल
 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को बुलाया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतक बालक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
 
चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कैंटर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी कठूमर युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल यादव नंगली द्वारा भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed