सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: E-rickshaw overturns after collision with speeding car; 12-year-old student dies

Alwar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 12 वर्षीय छात्रा की मौत; घटना सीसीटीवी में कैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Alwar News: अलवर में जैन मंदिर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया, जिससे 12 वर्षीय छात्रा छवि गावा की मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Alwar News: E-rickshaw overturns after collision with speeding car; 12-year-old student dies
सड़क हादसे में नाबालिग छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। जैन मंदिर के समीप सड़क पर हुए इस हादसे में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है।

Trending Videos

 
स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा
स्थानीय नागरिकों के अनुसार मृतक बालिका छवि गावा अपनी बहन चेष्टा के साथ बाल भारती स्कूल में पढ़ती थी। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों बहनें ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर स्कीम नंबर 10 जा रही थीं। इसी दौरान जैन मंदिर के पास सड़क पर ई-रिक्शा जैसे ही कट लेकर आगे बढ़ा, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टक्कर के बाद मची अफरातफरी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें बैठी छवि उसके नीचे दब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायल बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल अलवर पहुंचाया गया।

पढ़ें- Rajasthan News: सिरोही में ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत; चालक फरार
 
अस्पताल में हुई मौत, परिवार में शोक
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस हादसे ने स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
 
कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed