सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Car catches fire on Delhi-Mumbai Expressway, five burnt alive; driver critically injured

Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, पांच लोग जिंदा जले; एमपी के श्योपुर के हैं सभी मृतक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: Priya Verma Updated Thu, 30 Apr 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार अचानक आग का गोला बन गई, जिसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस जांच में जुट गई है। सभी मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से हैं। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Alwar News: Car catches fire on Delhi-Mumbai Expressway, five burnt alive; driver critically injured
आग का गोला बनी हाईवे पर चलती कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। सभी मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से हैं।



डीएसपी कैलाश जिंदल के अनुसार, हादसा रात करीब एक बजे मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 पर हुआ। कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी, तभी उसमें आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग का गोला बन गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन महिलाओं और एक बच्ची समेत पांच की मौत
कार में श्योपुर निवासी तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष सवार थे, जिनकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, चालक विनोद कुमार मेहर किसी तरह कार से कूदकर बाहर निकल गया। लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत झुलस गया। सूचना मिलने पर एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस का जाप्ता और एसएचओ नेकीराम भी घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल को बुलाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur: विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल में की तोड़फोड़, पति का अपहरण कर जंगल ले जाकर की हत्या

जम्मू से दर्शन कर परिवार लौट रहा था
मृतकों की पहचान पार्वती बाई 55 वर्ष, उनके बेटे संतोष 35 वर्ष, बहू शशि 30 वर्ष, पोती साक्षी 9 वर्ष और कार चालक विनोद कुमार मेहरा के रूप में हुई है। सभी श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि पार्वती बाई लंबे समय से बीमार थीं। स्वस्थ होने पर परिवार ने वैष्णो देवी के दर्शन की मन्नत मानी थी। जम्मू से दर्शन कर परिवार लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

ड्राइवर की इलाज के दौरान हुई मौत
डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को पिनान के सीएचसी भेजा, जहां से उसे अलवर के सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

देर रात या शुक्रवार सुबह तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद
घटना की खबर मिलते ही श्योपुर के चैनपुरा गांव में मातम पसर गया। गुरुवार सुबह तहसीलदार मनीषा मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। संतोष के साडू शव लेने के लिए अलवर रवाना हो गए हैं। पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद शवों को श्योपुर लाया जाएगा। देर रात या शुक्रवार सुबह तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed