{"_id":"69fa1e3d7c5fe6b39605f84c","slug":"alwar-tap-connection-dispute-protests-continue-even-in-front-of-police-tension-prevails-in-hardev-vihar-colony-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: नल कनेक्शन पर बढ़ा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में भी जारी रहा विरोध; हरदेव विहार कॉलोनी में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: नल कनेक्शन पर बढ़ा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में भी जारी रहा विरोध; हरदेव विहार कॉलोनी में तनाव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Alwar News: अलवर के हरदेव विहार कॉलोनी में नल कनेक्शन को लेकर विवाद गहराया। पुलिस की मौजूदगी में भी विरोध जारी रहा। पीड़ित परिवार एक साल से पानी की समस्या से जूझ रहा है, जबकि प्रशासन समाधान के प्रयास कर रहा है।
अलवर में नल कनेक्शन पर बढ़ा विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलवर शहर के लाल डिग्गी चौराहे स्थित हरदेव विहार कॉलोनी में नल कनेक्शन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कॉलोनी निवासी सतनारायण शर्मा को लंबे समय से जल कनेक्शन नहीं मिल पाने का मामला सामने आया है, जिसमें पड़ोसियों के विरोध के चलते समस्या लगातार बनी हुई है।
कनेक्शन में बाधा बनने का आरोप
जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के कुछ लोगों पर कनेक्शन कराने में लगातार बाधा उत्पन्न करने का आरोप है। इससे परेशान होकर सतनारायण शर्मा ने जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्या रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जलदाय विभाग को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के साथ पहुंची टीम, फिर भी नहीं थमा विरोध
कलेक्टर के निर्देशों के बाद जलदाय विभाग की टीम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची, ताकि नल कनेक्शन का कार्य पूरा कराया जा सके। हालांकि, मौके पर पहुंचने के बावजूद कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जारी रखा और कार्य में बाधा डाली, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
पढ़ें- Udaipur Passenger Bus Fire: चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने गेट से कूदकर बचाई जान; कैसे हुआ हादसा?
एक साल से पानी की समस्या का सामना
पीड़ित पक्ष की संध्या शर्मा ने बताया कि वे पिछले एक साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पहले उनके घर में जल कनेक्शन था, लेकिन सड़क निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।
प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी बना तनाव
फिलहाल प्रशासन की ओर से कार्रवाई किए जाने के बावजूद विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। कॉलोनी में स्थिति को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है और स्थानीय स्तर पर समाधान की उम्मीद की जा रही है।