सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Amit Shah Directives Demolish All Illegal Structures Within 15 KM of India-Pakistan Border

अमित शाह का बड़ा एक्शन: भारत-पाक सीमा के 15 किमी दायरे में ढहेंगे अवैध ढांचे, अधिकारियों को दिए निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: हिमांशु सिंह Updated Wed, 27 May 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-पाक सीमा से 15 किमी दायरे में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। बीकानेर में हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक में सीमा पार तस्करी, फर्जी आधार कार्ड और संदिग्ध बैंकिंग लेनदेन पर सख्ती बढ़ाने को कहा गया।

Amit Shah Directives Demolish All Illegal Structures Within 15 KM of India-Pakistan Border
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-पाकिस्तान सीमा से जुड़े इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में बने सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने और ऐसे ढांचों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बीकानेर में आयोजित उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान राजस्थान के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैठक में सीमा पार तस्करी, फर्जी दस्तावेज, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और अवैध गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंडिंग स्त्रोतों का पता लगाएं
गृह मंत्रालय ने सीमावर्ती क्षेत्रों में जिला मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारियां भी बढ़ा दी हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सीमा क्षेत्रों में होने वाले बैंकिंग लेनदेन की निगरानी करें, बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों की जांच करें और उनकी फंडिंग के स्रोतों का सत्यापन सुनिश्चित करें। इसके अलावा फर्जी कंपनियों, म्यूल अकाउंट्स और नकली आधार कार्ड की पहचान कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गृह मंत्रालय ने सीमा पार होने वाली तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  'सिर्फ बॉर्डर नहीं, 50 किमी तक हर हलचल पर नजर रखें', अमित शाह ने दिया बीएसएफ जवानों को संदेश

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। गृह मंत्री ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सीमा क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।

प्रहरी सम्मेलन में जवानों को दिए अहम निर्देश
बता दें कि, गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार कोभारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की ऐतिहासिक सांचू पोस्ट पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि सीमा से लगे 50 किलोमीटर तक किसी भी असामान्य गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए। संबोधन के दौरान उन्होंने बीएसएफ जवानों को निर्देश दिए कि सीमावर्ती गांवों में होने वाले किसी भी अवैध निर्माण की जानकारी तुरंत सिविल प्रशासन और पुलिस को दी जाए। उन्होंने कहा कि बीएसएफ की जिम्मेदारी केवल सीमा की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों की गतिविधियों पर भी सतर्क नजर रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed