सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Balotra News: Speeding Car Hits 2 Bikes, Two Seriously Injured; Angry Mob Ties Driver to Tree and Thrashes Hi

Balotra News: तेज रफ्तार कार ने बाइकों को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल; गुस्साई भीड़ ने चालक को बांधकर पीटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2025 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

तेज रफ्तार में कार चलाते हुए चालक ने दो बाइकों को टक्कर मारी दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कार चालक को बांधकर पीट दिया।
 

Balotra News: Speeding Car Hits 2 Bikes, Two Seriously Injured; Angry Mob Ties Driver to Tree and Thrashes Hi
सड़क हादसे के बाद भीड़ ने चालक को पीटा
विज्ञापन

विस्तार

पचपदरा थाना क्षेत्र के बालोतरा रोड पर सोमवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि एक कार चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए दो अलग-अलग बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफाई निरीक्षक नाथाराम कार चला रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार काफी तेज गति में थी और चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। पहले उसने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मारी। इससे बाइक पर सवार युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घबराए लोग उसकी मदद के लिए दौड़े ही थे कि कार ने आगे बढ़ते हुए कुछ ही दूरी पर दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी और दूसरी बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा। दोनों घायलों को वहां मौजूद लोगों ने तुरंत संभाला और स्थानीय वाहनों की मदद से बालोतरा स्थित जिला नाहटा अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: प्रिंटिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनरी और कपड़े के थान जलकर राख; लाखों रुपये का नुकसान

घटना के तुरंत बाद भीड़ में आक्रोश फैल गया। लोगों ने कार को रोक लिया और कथित रूप से लापरवाही बरतने वाले चालक नाथाराम को काबू में कर लिया। गुस्साई भीड़ ने उसे एक पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की लेकिन रोष इतना अधिक था कि कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं था।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पचपदरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ के बीच से आरोपी नाथाराम को सुरक्षित बाहर निकाला और थाने ले गई, जहां उससे दुर्घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed