सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Balotra: Youth Brutally Murdered Following Abduction Body Dumped in Well 5 Accused Arrested Within 12 Hours

Balotra: अपहरण कर युवक की बेरहमी से हत्या, शव कुएं में फेंका; सदमे में भाई ने की खुदकुशी, पांच आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Balotra News: बालोतरा जिले में युवक सुरेश का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर शव पाली के कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने 12 घंटे में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया। घटना के सदमे में बड़े भाई ने आत्महत्या कर ली, जिससे गांव में मातम पसरा है।

Balotra: Youth Brutally Murdered Following Abduction Body Dumped in Well 5 Accused Arrested Within 12 Hours
हत्या के 5 आरोपी 12 घंटों में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बालोतरा जिले में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। समदड़ी थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में एक युवक का पहले अपहरण किया गया, फिर बेरहमी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को पाली जिले के एक सुनसान कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, मृतक बचिया उर्फ सुरेश (निवासी बामसीन, थाना समदड़ी) सिवाना क्षेत्र में मजदूरी करता था। 15 अप्रैल 2026 को वीर बापजी मंदिर के पास उसका ईश्वर भील नामक युवक से विवाद हो गया था। इसी विवाद ने आगे चलकर गहरी रंजिश का रूप ले लिया। आरोप है कि इस झगड़े के बाद आरोपी पक्ष लगातार सुरेश की तलाश में था और मौका मिलते ही बदला लेने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अप्रैल की शाम को देवड़ा क्षेत्र स्थित सेवाला नाडा रेलवे फाटक के पास आरोपियों ने सुरेश को रोक लिया। पहले उसके साथ जमकर मारपीट की गई और फिर जबरन उसे अपने साथ ले जाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को बाइक और एक ईको वैन के जरिए कई किलोमीटर दूर पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र के राणा गांव ले जाया गया। वहां एक सुनसान जगह पर बने कुएं में शव फेंक दिया गया, ताकि घटना का कोई सुराग न मिल सके।

लापता होने के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सुरेश के 23 अप्रैल के बाद घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच लगातार चिंता और मानसिक तनाव के चलते उसके बड़े भाई ने 27 अप्रैल को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में दो बेटों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

2 मई को मामले की सूचना मिलने के बाद समदड़ी और जेतपुर पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृताधिकारी के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल और एमओबी टीमों ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

पढ़ें- Kota News: पति करता था मारपीट, पत्नी ने साथियों संग मिलकर कर दी हत्या; पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

लगातार दबिश, तकनीकी सहायता और मजबूत आसूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पाली जिले के राणा क्षेत्र के कुएं से शव बरामद किया गया।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपी किशनाराम, गणपतराम, टीकमाराम, जगदीश और हिंगाराम को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बालोतरा जिले के सिवाना थाना क्षेत्र के खाखरलाई और आसपास के गांवों के निवासी हैं।

शव को समदड़ी उप जिला अस्पताल लाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और जांच अभी भी प्रगति पर है। इस दोहरे हादसे हत्या और आत्महत्या ने न सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed