{"_id":"69397715d096d7af280251d8","slug":"bus-tractor-collision-on-balotra-pachpadra-highway-front-portion-of-bus-shattered-balotra-news-c-1-1-noi1407-3720262-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balotra News: बालोतरा-पचपदरा हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री, बस चकनाचूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balotra News: बालोतरा-पचपदरा हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री, बस चकनाचूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: बालोतरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
सार
जोधपुर से बालोतरा आ रही बस मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत
विज्ञापन
विस्तार
जिले के पचपदरा क्षेत्र में एक सड़क हादसे ने राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया। जोधपुर से बालोतरा की ओर नियमित सवारी लेकर आ रही राजस्थान रोडवेज की बस अचानक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह मुड़ गया और शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए।
Trending Videos
घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोडवेज बस सामान्य रफ्तार से चल रही थी, तभी मोड़ के पास अचानक सामने एक ट्रैक्टर आ गया। बस चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन सड़क की कम चौड़ाई और दोनों वाहनों के बीच कम दूरी के कारण टक्कर टालना संभव नहीं हो सका। भिड़ंत के बाद आसपास के लोगों ने दौड़कर मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kota News: पान मसाला केस में सलमान के वकील ने कोर्ट में पेश किया जवाब, 26 को होगी अगली सुनवाई
हादसे की तीव्रता को देखते हुए बड़ा नुकसान होने की आशंका थी, लेकिन सौभाग्य से किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री और ट्रैक्टर चालक सुरक्षित हैं। कई यात्रियों को हल्की खरोंचें जरूर आईं, लेकिन अस्पताल ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस हादसे के समय लगभग आधी भरी हुई थी, अगर स्पीड ज्यादा होती तो परिणाम खतरनाक हो सकते थे। हादसे के कारण करीब 40 मिनट तक मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।
घटना की सूचना मिलते ही पचपदरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले सड़क पर फैले मलबे को हटवाया तथा क्षतिग्रस्त बस और ट्रैक्टर को किनारे लगवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु करवाया।
पुलिस अधिकारियों ने चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अचानक सामने आए ट्रैक्टर और कम दूरी के कारण टक्कर हुई, लेकिन वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के कई हिस्सों में सड़कें संकरी हैं और वाहनों की बढ़ती आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन