सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Jackal Mauls 6-Month-Old Infant Sleeping in Cradle Child Suffers Severe Facial Injuries

पालने में सो रहे मासूम पर सियार का हमला: चेहरे को बुरी तरह नोचा; 20 टांके लगे, गांव में दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बांसवाड़ा के कुंडल गांव में पालने में सो रहे छह माह के मासूम पर सियार ने हमला कर दिया। बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और 20 टांके लगाने पड़े। परिजनों ने समय रहते बच्चे को बचाया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Jackal Mauls 6-Month-Old Infant Sleeping in Cradle Child Suffers Severe Facial Injuries
सियार के हमले में घायल मासूम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के कुंडल गांव में रविवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। घर के भीतर पालने में सो रहे छह माह के मासूम पर अचानक सियार ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे के होंठ और गाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने समय रहते सियार को भगाकर बच्चे की जान बचाई, लेकिन उसके चेहरे पर गहरे घाव हो गए।


नहाने गई थी मां, तभी हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, मासूम रितेश की मां उसे पालने में सुलाकर पास ही नहाने गई थी। इसी दौरान कमरे का दरवाजा खुला होने के कारण एक सियार घर के अंदर घुस आया। सियार ने पालने में सो रहे बच्चे पर हमला कर दिया और उसके चेहरे को नोचना शुरू कर दिया। बच्चे की तेज चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर सभी घबरा गए। परिजनों ने शोर मचाकर किसी तरह सियार को बच्चे से अलग किया। बाद में ग्रामीणों ने सियार को घेर लिया और उसे मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
हमले के बाद लहूलुहान हालत में बच्चे को तत्काल छोटी सरवन अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल (एमजी अस्पताल) रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सियार के हमले से बच्चे के चेहरे पर गहरे घाव हुए हैं। उसके होंठ और गाल पर करीब 20 टांके लगाने पड़े। फिलहाल मासूम का इलाज सर्जिकल वार्ड में जारी है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  'सचिन पायलट को कभी आगे नहीं बढ़ने देंगे गहलोत': विवाद में भाजपा की एंट्री; मदन राठौड़ के बयान से गरमाई सियासत

घटना के बाद गांव में दहशत
घटना के बाद कुंडल गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास जंगली जानवरों की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed