{"_id":"6a12ce0ce0e2c554d303f9b4","slug":"accused-arrested-for-sending-email-threatening-to-bomb-bank-banswara-news-c-1-1-noi1402-4317066-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दोस्त के कहने पर भेजा था बम धमकी वाला मेल, बांसवाड़ा पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दोस्त के कहने पर भेजा था बम धमकी वाला मेल, बांसवाड़ा पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan: बांसवाड़ा शहर के मोहन काॅलोनी क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल करने वाले आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।
कोतवाली थाना बांसवाड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बांसवाड़ा शहर के मोहन काॅलोनी क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल करने वाले आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक भी मोहन कॉलोनी क्षेत्र का ही निवासी है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 5 मई को एसबीआई बैंक के मुख्य प्रबंधक मुकेश जैन ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि गत 10 मार्च को दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे उनके विभाग के सर्वर से बम की धमकी संबंधी शिकायत मिली। एक ई-मेल में बैंक में बम होने का बताया गया था। बैंक प्रबंधन से सुरक्षा के प्रबंध किए। कार्मिकों को बाहर निकाला। प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: बाइक सवार तीन लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौत; चालक फरार
Trending Videos
दोस्त ने दिया था सुझाव
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने साइबर सेल टीम के सहयोग से अनुसंधान आरंभ किया। जिस ई-मेल से धमकी आई थी, उसकी जानकारी लेने पर सामने आया कि मोहन काॅलोनी निवासी वंश हेड़ा नामक युवक ने वह ई-मेल आईडी बनाई थी। इस पर उसे डिटेन कर पूछताछ की तो उसने अपने एक दोस्त के सुझाव पर 10 मार्च को फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर बैंक को बम से उड़ाने का मेल करना कबूल किया।
पहले भी पकड़ा गया था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी वंश हेड़ा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वह पूर्व में म्युल अकाउंट बनाकर 32 लाख रुपए के फर्जी ट्रांजेक्शन करने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है।