फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Administration in Banswara alert regarding Nepal tragedy; gathering information.

नेपाल त्रासदी: बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश, बांसवाड़ा से गए यात्रियों की जानकारी जुटाएगा प्रशासन; जानें

Thu, 27 Aug 2026 05:53 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 05:53 PM IST
सार

नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ के बाद बांसवाड़ा प्रशासन अलर्ट है। जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को नेपाल गए लोगों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। नागरिकों से भी संबंधित सूचना कंट्रोल रूम को देने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Administration in Banswara alert regarding Nepal tragedy; gathering information.
नेपाल में बाढ़ के बीच बांसवाड़ा प्रशासन की निगरानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल-तिब्बत सीमा पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इसे देखते हुए बांसवाड़ा जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बरतते हुए जिले से नेपाल गए लोगों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि जिले के सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग से मिले आदेश के बाद यह जानकारी जुटाई जा रही है। आम नागरिक भी नेपाल गए अपने परिजनों या परिचितों से संबंधित सूचना जिला प्रशासन के टेलीफोन नंबर 02962-248420 पर दे सकते हैं।

विज्ञापन

कंट्रोल रूम पर मांगी जानकारी
जिला कलेक्टर ने बांसवाड़ा, गढ़ी, घाटोल, बागीदौरा, आनंदपुरी, कुशलगढ़ और सज्जनगढ़ सहित सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को जिले से नेपाल घूमने या तीर्थ यात्रा पर गए लोगों की जानकारी जुटाने को कहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नेपाल गए किसी भी व्यक्ति या तीर्थ यात्री की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने के साथ उसकी हार्ड कॉपी भी भेजी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: किस्तान सीमा वाले जिलों में महिलाएं बन रही 'ड्रग डॉन'; 86 पर कसा जा चुका है शिकंजा

नेपाल जाने वालों की संख्या अधिक
बांसवाड़ा और डूंगरपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पर्यटन और भगवान पशुपतिनाथ सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए नेपाल जाते हैं। ऐसे में प्रशासन इन दिनों जिले से नेपाल गए लोगों की जानकारी जुटा रहा है, ताकि आवश्यक सूचना राज्य सरकार को भेजी जा सके।

नेपाल में बुधवार सुबह आई बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में शव बरामद किए जाने की सूचना है। करीब 1,500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में नेपाल के नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें भारतीय नागरिक भी बताए जा रहे हैं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed