फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Administration wakes up following child's death meeting held with private school operators and vehicle drivers

Banswara News: बांसवाड़ा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 30 Jul 2026 06:36 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 06:36 PM IST
सार

बांसवाड़ा में स्कूल वैन हादसे में छात्र की मौत के बाद प्रशासन सख्त हो गया। कलेक्टर और एसपी ने स्कूल संचालकों की बैठक लेकर वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन, नियमित जांच और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Administration wakes up following child's death meeting held with private school operators and vehicle drivers
बैठक में शामिल निजी स्कूल संचालक।

विस्तार

विज्ञापन

बांसवाड़ा के सेंट पॉल स्कूल की वैन से बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। गुरुवार को पुलिस लाइन में जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की मौजूदगी में निजी स्कूल संचालकों, प्राचार्यों, वाहन संचालकों और चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों और वाहन चालकों को स्कूल वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पढे़ं: छात्रसंघ चुनाव को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र शुभम को पुलिस उठाकर ले गई, SMS में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी स्कूल वाहनों में स्पीड गवर्नर, खिड़कियों पर सुरक्षा जाली, अग्निशमन यंत्र तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। वाहन में परिचालक या सहायक स्टाफ की नियुक्ति की जाए और निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को किसी भी स्थिति में नहीं बैठाया जाए। इसके अलावा चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना, पुलिस सत्यापन कराना और निर्धारित यूनिफॉर्म में ड्यूटी करना भी अनिवार्य रहेगा। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अब जिले में स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जाएगी। सड़क सुरक्षा और सुरक्षित बाल परिवहन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों एवं संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों से विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी, संबंधित वृताधिकारी, कोतवाली, राजतालाब, सदर और यातायात थाना प्रभारियों सहित विभिन्न निजी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed