सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: Passenger Auto Overturns in Nagkhali Valley, Elderly Man Killed; 12 Injured Hospitalised

Banswara News: नागखाली घाटी में सवारियों से भरा ऑटो पलटा, बुजुर्ग की मौत; 12 घायल अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार

नागखाली घाटी में ढलान पर एक ऑटो हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक नाबालिग समेत 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Banswara News: Passenger Auto Overturns in Nagkhali Valley, Elderly Man Killed; 12 Injured Hospitalised
हादसे की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंचे पूर्व उप जिला प्रमुख।
विज्ञापन

विस्तार

जिले के दानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम नागखाली घाटी के पास सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार ऑटो कटुम्बी गांव से घोड़ी तेजपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में नागखाली घाटी के ढलान वाले हिस्से पर अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। संतुलन बिगड़ते ही ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसा इतना तेज था कि ऑटो में सवार लोग दूर जा गिरे, जबकि कुछ यात्री वाहन के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, संचालिका समेत 5 युवक हिरासत में; संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू

डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि हादसे में देवा पुत्र मंगला (60) निवासी कालियाबोर की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ऑटो के नीचे दबे देवा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। हादसे में एक नाबालिग समेत 12 लोग घायल हो गए हैं। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और निजी वाहनों से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। एक साथ 12 घायलों के अस्पताल पहुंचने से इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया। कई घायलों के हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed