{"_id":"67dfea02746f663ca501b26d","slug":"banswara-news-12-year-old-girl-throat-slit-in-broad-daylight-ornaments-snatched-from-nose-and-ears-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara News: दिनदहाड़े घर में घुसकर 12 वर्षीय बालिका का गला रेता, नाक-कान से जेवर निकालकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: दिनदहाड़े घर में घुसकर 12 वर्षीय बालिका का गला रेता, नाक-कान से जेवर निकालकर हुए फरार
Sun, 23 Mar 2025 04:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 23 Mar 2025 04:31 PM IST
सार
जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र के पालोदा कस्बे में आज दिनदहाड़े एक घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने 12 वर्षीय बालिका की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय बालिका घर में अकेली थी, जबकि परिवार के सदस्य खेतों में काम करने गए थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र के पालोदा कस्बे में रविवार को दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर 12 वर्षीय बालिका की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। वारदात के समय बालिका घर में अकेली थी, जबकि परिवार के सदस्य खेतों पर काम करने गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतका की बड़ी बहन कृष्णा पाटीदार ने बताया कि रविवार सुबह पिता लालजी पाटीदार और परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे। 12 वर्षीय जाह्नवी और 5 वर्षीय भाई घर पर ही थे। कुछ समय बाद मां ने घर लौटकर सभी के लिए नाश्ता बनाया और छोटे भाई को लेकर वापस खेत चली गई। इस दौरान जाह्नवी घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Alwar News: शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया गया नमन, भगत सिंह सर्किल पर दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
काम खत्म कर जब परिवार के लोग दोपहर में घर लौटे तो दरवाजा अंदर से खुला हुआ था। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर रसोई में जाकर देखा तो जाह्नवी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। बालिका का गला रेता हुआ था और आसपास खून बिखरा पड़ा था। परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
मृतका के परिजनों के अनुसार जाह्नवी के नाक और कान के जेवर गायब थे। साथ ही घर की पहली मंजिल के एक कमरे में रखा बक्सा खुला मिला लेकिन अन्य सामान यथावत था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी लूट के इरादे से आए थे और संभवतः कीमती सामान न मिलने पर बालिका की हत्या कर उसके पहने हुए जेवर लेकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: Jodhpur: डांगियावास बाईपास के पास ट्रक में अचानक लगी आग, दूर-दूर तक दिखा धुआं; मौके पर पहुंची दमकल
घटना की सूचना मिलते ही लोहारिया थाना पुलिस और उप अधीक्षक सुदर्शन पालीवाल मौके पर पहुंचे। बांसवाड़ा से फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चित्तौड़गढ़ से डॉग स्क्वायड बुलाकर जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
वारदात से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को मौके से उठाने से इंकार कर दिया है। पाटीदार समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने इस निर्मम हत्या की निंदा करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।