Banswara News: बांसवाड़ा में पोस्टर विवाद शांत, धार्मिक स्थल का वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार
बांसवाड़ा के पाला रोड पर पोस्टर विवाद में पुलिस ने दोनों समुदायों के पोस्टर हटवाकर मामला शांत करा दिया है। साथ ही धार्मिक स्थल के भीतर का वीडियो और आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट डालने के आरोप में पुष्पेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा शहर के पाला रोड पर जामा मस्जिद के भवन पर लगे पोस्टर के ठीक सामने सड़क के दूसरे छोर पर एक अन्य पोस्टर लगाने के मामले को पुलिस ने समझाइश कर शांत कर दिया। दोनों समुदायों के पोस्टर भी उतरवा दिए। अब इस मामले में धर्मस्थल के भीतर जाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्टोरी डालने की रिपोर्ट के बाद एक आरोपी गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- दूसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण, बवाल के डर से 30 परिवारों ने घर छोड़ा; किसानों ने क्या चेतावनी दी?
रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और बुधवार को आरोपी पुष्पेन्द्र पुत्र कुरिया यादव निवासी गामठवाड़ा सागवाड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी मनोज खांट और गोपी की संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पुष्पेन्द्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कोई आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होता है तो उसकी जानकारी दें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.