सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   BJP District Secretary Found Hanging From Tree After Late-Night Fight With Wife In Banswara

रात को पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकले भाजपा नेता; सुबह पेड़ से लटका मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

बांसवाड़ा में भाजपा जिला मंत्री अर्जुनसिंह मईड़ा का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

BJP District Secretary Found Hanging From Tree After Late-Night Fight With Wife In Banswara
भाजपा नेता अर्जुनसिंह मईडा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बांसवाड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मंत्री अर्जुनसिंह मईड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह उनका शव गांव के पास एक आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।


जानकारी के अनुसार दानपुर थाना क्षेत्र की छायन बड़ी ग्राम पंचायत के जूनाखेड़ा गांव निवासी अर्जुनसिंह मईड़ा रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई रमेशचंद्र ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उनका अंतिम संस्कार शाम तक किए जाने की तैयारी की गई।
विज्ञापन
Trending Videos


बेटे की रिपोर्ट के बाद जांच तेज
मृतक के बेटे अभिमन्यु ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी है। पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शनिवार रात अर्जुनसिंह मईड़ा और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गए थे। रविवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-  एक झपकी और उजड़ गया परिवार: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो पलटी, मौके पर तीन की मौत; चार घायल

भाजपा और संघ से जुड़े थे अर्जुनसिंह मईड़ा
अर्जुनसिंह मईड़ा भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वे वर्तमान में भाजपा बांसवाड़ा के जिला मंत्री थे। इसके अलावा वे छोटी सरवन मंडल के अध्यक्ष और पूर्व पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके थे। उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़ाव बताया जा रहा है। परिवार में उनकी पत्नी और चार बच्चे हैं। उनका एक बेटा पावर प्लांट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed