फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Bloody clash between two sides of the same family over land dispute, elderly man dies

Banswara: एक परिवार के दो पक्ष में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की हत्या से गांव में तनाव; पांच आरोपियों पर केस दर्ज

Mon, 08 Jun 2026 05:04 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 05:04 PM IST
सार

बांसवाड़ा के निचला घंटाला गांव में भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Bloody clash between two sides of the same family over land dispute, elderly man dies
खेत की जमीन को लेकर भिड़े परिजन, बुजुर्ग की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांसवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के निचला घंटाला गांव में भूमि विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी भिड़ंत हो गई। इस दौरान घर के बाहर खाट पर बैठे एक बुजुर्ग को पत्थरों से मारा। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों ने 5 जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने 4 को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जानें पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के अनुसार, निचला घंटाला गांव में एक ही कुटुम्ब के दो पक्षों में खेत की भूमि लेकर विवाद चल रहा है। रविवार देर रात को दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने घर के बाहर खाट पर बैठे 60 वर्ष के बुजुर्ग सुखलाल पुत्र केरेंग चरपोटा को पत्थरों से मारा। पत्थरों की चोटों से सुखलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार अपरान्ह बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan: भाजपा के राज्यसभा नामांकन की तस्वीरों से बढ़ी हलचल; अलका के साथ दिखीं वसुंधरा, पूनिया से बनाई दूरी!

खेत की मेड़ का विवाद, पांच के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और उनकी खेती की जमीन पास-पास ही है। उनके बीच दो खेतों के बीच निकलने वाली मेड़ की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच एक पक्ष ने मेड़ की जमीन पर पोल खड़े कर दिया। इसके बाद विवाद के चलते रविवार रात खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें बुजुर्ग की जान चली गई। इस मामले में मृतक सुखलाल के परिजनों ने सेवालाल सहित पांच जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने चार जनों को हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली थाना बांसवाड़ा।

कोतवाली थाना बांसवाड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed