सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: Tragic road accident as bus from Banswara to Surat crashes into truck, seven killed

Banswara News: दर्दनाक सड़क हादसा, बांसवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई, सात लोगों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

बांसवाड़ा से सूरत जा रही एक निजी स्लीपर बस गुजरात के वडोदरा में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 यात्री घायल हो गए।
 

Banswara News: Tragic road accident as bus from Banswara to Surat crashes into truck, seven killed
बांसवाड़ा से सूरत जाते समय वड़ोदरा में दुर्घटनाग्रस्त निजी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बांसवाड़ा से गुजरात के सूरत जा रही एक निजी स्लीपर बस बुधवार को वडोदरा में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। कोटांबी स्टेडियम के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 यात्री घायल हो गए। मृतकों में एक 9 वर्षीय बालक भी शामिल है।



जानकारी के अनुसार बालाजी ट्रेवल्स की लग्जरी स्लीपर बस बांसवाड़ा से सूरत जा रही थी। हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम के निकट बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री बस के भीतर फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गुजरात एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और वडोदरा फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota News: प्रसूताओं से मिलने अस्पताल पहुंचे गहलोत, सरकार पर लापरवाही के आरोप, जांच पर उठाए सवाल

हादसे में डूंगरपुर जिले के पाडवा निवासी पिंकी भाटिया (36), टामटिया निवासी प्रीत (9), डूंगरपुर निवासी महेंद्र कुमार पंड्या (68), सागवाड़ा निवासी विनोद डामोर (30), बस चालक मुकेश डिंडोर (34), हरजिंग भाई वलजी भाई कटारा (30) तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।


प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही या बस के नियंत्रण खोने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस और प्रशासन की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed