{"_id":"6a5526f149b89994e2085dfc","slug":"car-of-former-bap-candidate-from-ghatol-pelted-with-stones-police-have-launched-an-investigation-banswara-news-c-1-1-noi1402-4499567-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara: बीएपी नेता की गाड़ी पर बदमाशों ने किया पथराव, सुरक्षा की मांग लेकर थाने पहुंचे, जताई साजिश की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara: बीएपी नेता की गाड़ी पर बदमाशों ने किया पथराव, सुरक्षा की मांग लेकर थाने पहुंचे, जताई साजिश की आशंका
Tue, 14 Jul 2026 03:38 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:38 PM IST
सार
घाटोल विधानसभा से भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी रहे अशोक भील की कार पर सोमवार रात कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। पथराव के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस थाना खमेरा, बांसवाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के खमेरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के टिकट पर घाटोल विधानसभा चुनाव लड़ चुके आदिवासी नेता अशोक भील की कार पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। घटना में कार के आगे और साइड के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि अशोक भील सुरक्षित बच गए। घटना के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अशोक भील सोमवार रात घाटोल से अपने पैतृक गांव बोरपी केरेंग जा रहे थे। रात करीब 9:30 बजे भगोरा का खेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास अंधेरे में छिपे कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी चलती कार पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। हमले के बाद अशोक भील ने वाहन रोककर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: बढ़ते अपराधों पर CM का सख्त संदेश "अपराधियों की रूह कांपनी चाहिए...", अफसरों की भी तय होगी जवाबदेही
विज्ञापन
घटना के बाद अशोक भील ने खमेरा थाने में लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आशंका जताई कि यह केवल पथराव की घटना नहीं, बल्कि उन्हें नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित कोशिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले उनके छोटे भाई अनिल भील की हत्या हुई थी। ऐसे में इस घटना के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
खमेरा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाने के साथ ही संभावित आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल की गाड़ी पर भी अज्ञात लोगों ने पथराव किया था। उस मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।