फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Constable attacked with a knife at Dungarpur Police Lines; MP Rajkumar Roat's gunman injured

Dungarpur: पुलिस लाइन में खूनी विवाद, सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर साथी कॉन्स्टेबल ने किया चाकू से हमला

Mon, 13 Jul 2026 06:27 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 06:27 PM IST
सार

डूंगरपुर रिजर्व पुलिस लाइन में आपसी विवाद के दौरान कॉन्स्टेबल कांतिलाल ने कथित तौर पर सांसद राजकुमार रोत के गनमैन कॉन्स्टेबल कपिल पर चाकू से हमला कर दिया। घायल कपिल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Constable attacked with a knife at Dungarpur Police Lines; MP Rajkumar Roat's gunman injured
घायल गनमैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आपसी विवाद के चलते एक कॉन्स्टेबल पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। घायल कॉन्स्टेबल कपिल, भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत के गनमैन हैं। उन्हें गंभीर हालत में डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घायल कॉन्स्टेबल कपिल और आरोपी कॉन्स्टेबल कांतिलाल पुलिस लाइन की एक ही इमारत में ऊपर-नीचे स्थित सरकारी क्वार्टरों में रहते हैं। आरोप है कि कांतिलाल अक्सर शराब के नशे में कपिल और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करता था, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात भी कांतिलाल ने शराब के नशे में विवाद किया। इसकी सूचना मिलने पर कपिल रात करीब 12 बजे अपने निर्माणाधीन मकान से पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर पहुंचे। आरोप है कि जैसे ही उन्होंने दरवाजा खटखटाया, कांतिलाल ने दरवाजा खोलते ही उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  नागौर के 500 साल पुराने बुटाटी धाम मंदिर में 22 करोड़ के गबन का दावा, दान पेटी में गड़बड़ी के आरोप

एएसआई विपिन कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ नियमानुसार विभागीय और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत इन दिनों संयुक्त राष्ट्र के आदिवासी लोगों के अधिकारों पर विशेषज्ञ मंच के 19वें सत्र में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड के जिनेवा दौरे पर हैं। इसी कारण उनका गनमैन डूंगरपुर में ही मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed