फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Counterfeit currency racket busted in Dungarpur; fake notes worth ₹4.95 lakh seized, two accused arrested.

राजस्थान: किराए के कमरे में छाप रहे थे नकली नोट, प्रिंटर-लेमिनेशन मशीन समेत 4.95 लाख की नकली करेंसी जब्त

Wed, 30 Sep 2026 07:28 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 07:28 PM IST
सार

डूंगरपुर में रामसागड़ा थाना पुलिस ने नकली भारतीय मुद्रा बनाने और उसकी सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 लाख 95 हजार 500 रुपये के 991 नकली नोट बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Counterfeit currency racket busted in Dungarpur; fake notes worth ₹4.95 lakh seized, two accused arrested.
रामसागडा थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद सामग्री।

विस्तार

डूंगरपुर जिले की रामसागड़ा थाना पुलिस ने नकली भारतीय मुद्रा बनाने और उसकी सप्लाई करने के मामले में एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 लाख 95 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 29 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि माड़ा स्कूल ग्राउंड में दो-तीन युवक भारतीय नकली मुद्रा लेकर खड़े हैं और उसका लेन-देन कर रहे हैं। सूचना पर रामसागड़ा थानाधिकारी कैलाश पांचारिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को मौके पर एक कार और स्कूटी खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार की तलाशी ली।

विज्ञापन

एक युवक फरार
पुलिस को देखकर कार में बैठे युवकों ने भागने का प्रयास किया। इनमें से एक युवक फरार हो गया, जबकि कार की पिछली सीट पर बैठे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम भावेश पुत्र गोपाल खटीक, निवासी विजयगंज कॉलोनी, डूंगरपुर तथा नयन पुत्र कमलेश जोशी, निवासी नालंदा बंगला, औद्योगिक क्षेत्र, डूंगरपुर बताया। फरार युवक का नाम राहुल पुत्र वाडीलाल लबाना, निवासी माड़ा बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार से बरामद हुए 4.95 लाख रुपये के नकली नोट
तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट पर एक खुले गत्ते के बॉक्स में अखबार में लिपटी नकली नोटों की गड्डियां मिलीं। बरामद नकली नोटों में 500 रुपये के नोटों की चार गड्डियां थीं, जिनमें 800 नोट थे। इसके अलावा 191 खुले नोट भी बरामद हुए। इस प्रकार कुल 4,95,500 रुपये के 991 नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस ने नकली मुद्रा जब्त कर ली। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन तथा नकली नोटों की सप्लाई में प्रयुक्त कार और स्कूटी भी जब्त की गई है।

बड़े शहरों में खपाने की थी योजना
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नकली नोट तैयार कर उन्हें बड़े शहरों में खपाने तथा इस माध्यम से कम समय में अधिक पैसा कमाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस अब नकली नोटों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में जांच कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह तथा वृत्ताधिकारी मंडनलाल विश्नोई के निर्देशन में की गई।



ये भी पढ़ें- सिंचाई पानी की मांग पर किसानों का आंदोलन तेज: अनूपगढ़ बाजार पूरी तरह बंद; एडीएम कार्यालय पर भारी पुलिस बल

नकली नोट बनाने का सामान बरामद
आरोपियों द्वारा किराए का कमरा लेकर नकली नोट तैयार किए जा रहे थे। उनकी निशानदेही पर नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई। इसमें कागज, नोट गिनने की मशीन, नकली नोट छापने का प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन तथा अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण में नकली भारतीय मुद्रा के निर्माण, परिवहन और वितरण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश भी कर रही है।

रामसागडा थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद सामग्री।

रामसागडा थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद सामग्री।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed