फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Crores Worth of Gold Smuggled in Kitchen Stove Massive Racket Unearthed in Rajasthan's Dungarpur

चूल्हे के भीतर छिपा रखा था डेढ़ किलो से ज्यादा सोना, डूंगरपुर में खुला करोड़ों की तस्करी का राज

Sat, 30 May 2026 08:17 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 08:17 PM IST
सार

डूंगरपुर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक चूल्हों में छिपाकर लाई जा रही 1 किलो 77 ग्राम सोने की खेप जब्त की है। बरामद सोने की कीमत करीब 1.74 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Crores Worth of Gold Smuggled in Kitchen Stove Massive Racket Unearthed in Rajasthan's Dungarpur
पुलिस ने सोना तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

डूंगरपुर जिले की स्पेशल पुलिस टीम ने सोना तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1 किलो 77 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 74 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। तस्करों ने सोने को इलेक्ट्रॉनिक चूल्हों के अंदर इस तरह छिपाया था कि सामान्य जांच और स्कैनिंग के दौरान उसका पता लगाना बेहद मुश्किल हो जाए।
विज्ञापन


लेहना घाटी में विशेष नाकाबंदी की गई
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि विदेश से अवैध रूप से सोना लाकर गुजरात के रास्ते राजस्थान में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र की लेहना घाटी में विशेष नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली। वाहन में सवार तीन लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद कार की गहन जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से इलेक्ट्रॉनिक चूल्हों के कई बॉक्स बरामद हुए।
विज्ञापन


रिंगनुमा हिस्सों में सोना छिपा मिला
जब पुलिस ने चूल्हों को खोलकर देखा तो उनके भीतर बने विशेष रिंगनुमा हिस्सों में सोना छिपा मिला। जांच में सामने आया कि तस्करों ने चूल्हों के कुछ धातु पुर्जों की जगह सोने को उसी आकार में ढालकर फिट कर दिया था। इससे वह देखने में सामान्य मशीन पार्ट्स जैसा लगता था और स्कैनर में भी आसानी से पकड़ में नहीं आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान में रेत का बवंडर: आंधी-बारिश से जनजीवन बेपटरी, 10 जिलों में रेड अलर्ट; 70km/h की रफ्तार से चली हवाएं


पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर कार जब्त की
पुलिस ने मौके से तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि बरामद सोना विदेश से तस्करी कर लाया गया था और इसे आगे विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाना था। मामले की जानकारी जीएसटी, कस्टम और आयकर विभाग को भी दी गई है। संबंधित एजेंसियां अब सोने के स्रोत, वित्तीय लेन-देन और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार तस्करी का यह तरीका बेहद सुनियोजित और तकनीकी रूप से विकसित था। कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है। अब जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित अंतरराज्यीय कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed