सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara: Delhi Police Conducts Major Operation, Special Cell Detains Suspected Youth in Late-Night Action

Banswara: बांसवाड़ा में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पेशल सेल ने संदिग्ध युवक को देर रात हिरासत में लिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

आंतरिक सुरक्षा से जुड़े इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बांसवाड़ा में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियां युवक के संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं।

Banswara: Delhi Police Conducts Major Operation, Special Cell Detains Suspected Youth in Late-Night Action
राजतालाब थाना
विज्ञापन

विस्तार

शहर में शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया। आंतरिक सुरक्षा से जुड़े इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में स्पेशल सेल की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजतालाब थाना क्षेत्र के चूना भट्टी इलाके पहुंची और युवक को अपने साथ दिल्ली ले गई।


जानकारी के अनुसार कार्रवाई रात करीब दो बजे की गई। दिल्ली से पहुंची स्पेशल सेल की टीम ने पहले क्षेत्र की घेराबंदी की और इसके बाद फरहान उर्फ दानिश (25) पुत्र बाबर खान को हिरासत में लिया। देर रात हुई इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फरहान मूल रूप से चूना भट्टी क्षेत्र का निवासी है। वह लंबे समय से मुंबई में रहकर कैब चालक के रूप में काम कर रहा था। पिछले करीब सात महीनों से वह बांसवाड़ा में अपनी बहन के पास रह रहा था, जिसने यहां किराए का मकान ले रखा है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Hanumangarh News: गेहूं खरीद की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर उतरे किसान, प्रशासन से वार्ता शुरू

सूत्रों के अनुसार मुंबई में रहने के दौरान युवक कुछ ऐसे लोगों और गतिविधियों के संपर्क में आया था, जिन पर सुरक्षा एजेंसियां नजर रख रही थीं। इसी दौरान उसके संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसकी गतिविधियों की निगरानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उसके संपर्कों और आवागमन पर नजर रखी जा रही थी। शुक्रवार रात मिले विशेष इनपुट के आधार पर स्पेशल सेल की टीम बांसवाड़ा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध या अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।

फिलहाल युवक को दिल्ली ले जाया गया है, जहां उससे विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां उसके संपर्कों, गतिविधियों और हाल के समय में उसके आवागमन से जुड़ी जानकारियां जुटाने में लगी हैं।

राजतालाब थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक को किस आधार पर हिरासत में लिया गया और मामले में उसकी भूमिका क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed