{"_id":"69319402e5e47048a5087996","slug":"dungarpur-news-22-minors-rescued-from-being-trafficked-to-gujarat-for-child-labor-3-agents-detained-by-police-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dungarpur News: बाल श्रम के लिए गुजरात भेजे जा रहे 22 नाबालिग मुक्त कराए, पुलिस हिरासत में तीन दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dungarpur News: बाल श्रम के लिए गुजरात भेजे जा रहे 22 नाबालिग मुक्त कराए, पुलिस हिरासत में तीन दलाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 04 Dec 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार
कैटरिंग काम के लिए गुजरात ले जाए जा रहे 22 बाल श्रमिकों को रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया गया। इस दौरान मौके से तीन दलालों को भी हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ जारी है। बच्चों को बाल कल्याण समिति के आदेश पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
बाल श्रम के लिए ले जाए जा रहे बच्चों की जानकारी देते चाइल्ड लाइन प्रभारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
डूंगरपुर से बाल श्रम के लिए गुजरात ले जाए जा रहे 22 बाल श्रमिकों को रेलवे पुलिस, चाइल्ड लाइन और एक स्वयंसेवी संस्था ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुक्त कराया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब चित्तौड़गढ़ से गुजरात के असारवा जाने वाली रेल में सभी बच्चे बैठे थे। मामले में 3 दलालों को हिरासत में लिया गया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार डूंगरपुर रेलवे पुलिस से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर कुछ बच्चे आए हुए हैं। इन बच्चों को गुजरात में बालश्रम के लिए ले जाने की आशंका है। सूचना पर चाइल्ड लाइन, सृष्टि सेवा संस्थान, आरपीएफ और जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टीम को देखकर बच्चों को ले जा रहे तीनों दलाल भागने लगे लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दलालों ने बच्चों के बारे में अनभिज्ञता जताई लेकिन जब बच्चों से अलग-अलग बात की गई तो सारा कच्चा चिट्ठा खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बीकानेर धर्मांतरण केस में मोहम्मद सादिक PMLA कोर्ट में पेश, ईडी को मिली 3 दिन की रिमांड
चाइल्ड लाइन के समन्वयक मेहुल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि सभी बच्चे झोथरी, बेडसा, सीमलवाड़ा और मेवाड़ा गांव के हैं। बच्चों को कैटरिंग कार्य के लिए गुजरात ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि स्टेशन से कुल 27 बच्चों का रेस्क्यू किया गया, जिसमें 22 बच्चे नाबालिग पाए गए।
टीम ने 3 दलालों जयचंद, संजय और आशीष को डिटेन किया है। बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के बाद बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेजने के आदेश दिए गए। समिति ने दलालों के खिलाफ जेजे एक्ट में कार्रवाई करने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन