{"_id":"6a5f7cf78754e2916b068060","slug":"four-days-after-his-daughters-death-under-suspicious-circumstances-the-fathers-body-was-found-hanging-from-a-tree-banswara-news-c-1-1-noi1402-4526535-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ritika Death Case: बेटी की मौत का राज जानना पड़ा भारी? चार दिन बाद मिला पिता का शव; बांसवाड़ा में गहराया रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ritika Death Case: बेटी की मौत का राज जानना पड़ा भारी? चार दिन बाद मिला पिता का शव; बांसवाड़ा में गहराया रहस्य
Tue, 21 Jul 2026 10:42 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:42 PM IST
सार
बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के पाड़ला गांव में 19 वर्षीय रितिका की संदिग्ध मौत के चार दिन बाद उसके पिता आलिया का शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
बांसवाड़ा में दोहरी मौत से सनसनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में चार दिन के भीतर एक ही परिवार में हुई दो संदिग्ध मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार सुबह उसके पिता का शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए दोनों घटनाओं के बीच संबंध होने की आशंका जताई है। पुलिस ने आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।
पेड़ से लटका मिला पिता का शव, पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची
कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को 19 वर्षीय रितिका की मौत के मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह उसके पिता आलिया (55) का शव गांव के बाहर घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी।
परिजनों का दावा- बेटी की मौत के सुराग मिले थे
मृतक के भतीजे राजदीप ने आरोप लगाया कि उनके चाचा आलिया को रितिका की हत्या से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। उसका दावा है कि इसी कारण उनकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो और सच्चाई सामने न आ सके। परिजनों ने पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच
पुलिस के अनुसार मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चार दिन पहले खेत में मिला था रितिका का शव
गौरतलब है कि रितिका अपने परिवार की छह बेटियों में सबसे छोटी थी। वह शुक्रवार सुबह खेत गई थी, लेकिन शाम को उसका शव खेत में एक खाट पर पड़ा मिला था। उसके गले में रुमाल बंधा हुआ था और गले पर नाखून जैसे निशान दिखाई दिए थे। इस पर परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया था।
पिता की मौत के बाद और गहराया रहस्य
अब बेटी की संदिग्ध मौत के चार दिन बाद पिता की संदिग्ध मौत ने पूरे मामले को और अधिक गंभीर बना दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दोनों घटनाओं के बीच संबंध और मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।