{"_id":"6a4916472eb37c8ced064bef","slug":"joy-over-sons-government-job-turns-to-mourning-in-an-instant-father-dies-after-being-hit-by-a-train-banswara-news-c-1-1-noi1402-4466816-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara News: बेटे की सरकारी नौकरी की खुशी पलभर में मातम में बदली, ट्रेन की चपेट में आने से पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: बेटे की सरकारी नौकरी की खुशी पलभर में मातम में बदली, ट्रेन की चपेट में आने से पिता की मौत
Sat, 04 Jul 2026 08:05 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:05 PM IST
सार
Rajasthan News: डूंगरपुर में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलने की खुशी एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। 'मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव' में बेटे को नियुक्ति पत्र मिलने के कुछ ही देर बाद घर लौट रहे पिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में शनिवार को एक परिवार की खुशियां कुछ ही देर में गहरे मातम में बदल गईं। बेटे को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलने के बाद घर लौट रहे पिता की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के साबेला बायपास के पास हुई।
विज्ञापन
'मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव' में बेटे को मिला नियुक्ति पत्र
पुलिस के अनुसार, राजपुर निवासी गौतमलाल साद (55) के बेटे जिम्मी साद का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर चयन हुआ था। शनिवार को शहर के विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित 'मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव' कार्यक्रम में जिम्मी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। बेटे की इस सफलता से परिवार में उत्सव जैसा माहौल था और सभी खुशियां मना रहे थे।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
इसी बीच गौतमलाल साद अपने फार्म से घर लौट रहे थे। रास्ते में साबेला बायपास के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वे असारवा-उदयपुर ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'सोशल मीडिया पर छाया है जोधपुर एअरपोर्ट', ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी, किस बात की हो रही तारीफ? जानिए
1706 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
जिले में आयोजित 'मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव' के तहत मृतक के पुत्र जिम्मी सहित कुल 1706 चयनित युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पचपदरा (बालोतरा) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से जुड़ा रहा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। वहीं, इसी कार्यक्रम के बीच सामने आई गौतमलाल साद की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया और परिवार की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं।