फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Leopard attacks woman cutting grass in field; she dies on the spot.

डूंगरपुर में लेपर्ड का खौफ: खेत में घास काट रही महिला पर हमला; मौत के बाद तीन जगह पिंजरे लगाए

Thu, 01 Oct 2026 05:24 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 05:24 PM IST
सार

डूंगरपुर के मोदरा छोटे गांव में खेत में घास काट रही महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने लेपर्ड की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Leopard attacks woman cutting grass in field; she dies on the spot.
वन विभाग कार्यालय डूंगरपुर।

विस्तार

डूंगरपुर जिले के मोदरा छोटे गांव में खेत में घास काट रही एक महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला थावरी डामोर पत्नी स्व. भवानी शंकर डामोर खेत में चारा लेने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद लेपर्ड ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस तथा वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और चितरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


तीन जगह लगाए पिंजरे
घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में लेपर्ड की तलाश शुरू कर दी है। उसे पकड़ने के लिए टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं। वनकर्मी आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहे हैं। मौके पर चितरी थानाधिकारी रमेश मीणा के साथ एसआई लाल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल गजेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल हरेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वन विभाग की टीम लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम को बनाया था शिकार
उल्लेखनीय है कि बांसवाड़ा जिले में वन विभाग की घाटोल रेंज के अंतर्गत जगमेर-जोगीमाल वन क्षेत्र के नेगरेड टिबुड़ी गांव में सोमवार देर शाम तेंदुए ने 11 साल के मासूम बालक रोहित (11) पुत्र विमल पर हमला कर दिया था। गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात को उसका शव घाटोल सीएचसी में रखवाया।


ये भी पढ़ें- राजस्थान: सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, महिला समेत छह घायल; पांच जयपुर रेफर

मंगलवार को पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया था। उप वन संरक्षक शैतान सिंह देवड़ा ने बताया कि विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के प्रस्ताव भेज दिए हैं। नेगरेड टिबुड़ी गांव में विमल डामोर का मकान वन क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
 

वन विभाग कार्यालय डूंगरपुर।

मौके पर पुलिस जवान व स्थानीय ग्रामीण।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed