फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Leopard entered the farm house of the outgoing chairman

Banswara News: निवर्तमान सभापति के फार्म हाउस में घुसा लेपर्ड, इलाके में अलर्ट, वन विभाग की टीम भी पहुंची

Wed, 21 May 2025 03:51 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 21 May 2025 03:51 PM IST
सार

नगर परिषद के निवर्तमान सभापति के फार्म हाउस में बुधवार दोपहर को लेपर्ड घुस आया। वह खेत में उगाई गई घास में दुबक गया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची।

विज्ञापन
Leopard entered the farm house of the outgoing chairman
निवर्तमान सभापति के फार्म हाउस में पहुंची वन विभाग की टीम।

विस्तार

बांसवाड़ा के जिला मुख्यालय से सटे आला पृथ्वीगढ़ गांव में नगर परिषद के निवर्तमान सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी के फार्म हाउस में बुधवार दोपहर लेपर्ड घुस आया। वह खेत में उगाई गई घास में दुबक गया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन उसका रेस्क्यू नहीं कर पाई है ।
विज्ञापन


निवर्तमान सभापति त्रिवेदी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब पौने दो बजे की है। फॉर्म पर काम करने वाले कार्मिक कालू ने कॉल कर बताया कि फार्म हाउस में लेपर्ड घुस आया है। त्रिवेदी ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। इसके बाद रेंजर संतोष डामोर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंची। करीब एक घंटे तक तलाशी अभियान चलता रहा। फार्म हाउस के एक हिस्से में स्थित खेत में 10 फीट ऊंची नेपियर घास उगी हुई होने के कारण अंदर जाकर देखना मुश्किल रहा। टीम ने  फॉर्म हाउस के कर्मचारियों सहित आसपास के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-सर्किट हाउस के सामने सड़क पर टहलता दिखा लेपर्ड, क्षेत्र में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन


आला पृथ्वीगढ़ वन क्षेत्र वन विभाग की बांसवाड़ा रेंज के अधीन है। पांच नंबर, बाईतालाब, आला पृथ्वीगढ़, मंदारेश्वर के पीछे आदि क्षेत्र जंगल है। इन क्षेत्रों में अक्सर लेपर्ड की साइटिंग होती रहती है। विशेष रूप से गर्मी के सीजन में वन क्षेत्र में पानी की दिक्कत होने पर लेपर्ड आबादी क्षेत्र में आते हैं। बांसवाड़ा जिले में पिछले वर्ष हुई वन्य जीव गणना में सौ से अधिक लेपर्ड  रेंज में गिने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed