सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Shocking Reality Check Surprise Inspection Reveals Empty OPD, Medicines in Dustbin

अस्पताल या लापरवाही का अड्डा?: बंद ओपीडी और डस्टबिन में फेंकी मिलीं दवाइयां; औचक निरीक्षण में खुली पोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: बांसवाड़ा के पादेड़ी हेल्थ सेंटर में सीएमएचओ के औचक निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाइयां, बिना यूनिफॉर्म काम करता स्टाफ और चार दिन तक बंद ओपीडी जैसी गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। स्वास्थ्य विभाग ने जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Shocking Reality Check Surprise Inspection Reveals Empty OPD, Medicines in Dustbin
स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां देखते मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है। अरथूना ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर पादेड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ के औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। निरीक्षण में एक्सपायरी दवाइयां मिलने से लेकर कई दिनों तक ओपीडी बंद रहने तक के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।


बिना यूनिफॉर्म और आईडी के काम कर रहा था स्टाफ
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने पाया कि केंद्र पर तैनात कर्मचारी निर्धारित यूनिफॉर्म और पहचान पत्र के बिना कार्य कर रहे थे। वहीं दवा स्टॉक की जांच में कई सामान्य उपयोग की दवाइयां एक्सपायरी अवधि पार कर चुकी मिलीं। कुछ दवाइयां डस्टबिन में फेंकी हुई भी पाई गईं। जानकारी के अनुसार इनमें से कई दवाइयों की एक्सपायरी मई 2026 में हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन तक नहीं चली ओपीडी
ओपीडी रजिस्टर की जांच में भी बड़ी लापरवाही सामने आई। रिकॉर्ड के अनुसार 19 मई से लेकर 22 मई तक केंद्र में किसी भी मरीज का उपचार नहीं किया गया और न ही ओपीडी में कोई प्रविष्टि दर्ज की गई। इससे साफ संकेत मिले कि पिछले चार दिनों से स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सा सेवाएं प्रभावित थीं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी शिकायत की कि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने के कारण मरीजों को इलाज और दवाइयों के लिए दूसरे केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos


जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस जारी
मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ डॉ. राठौड़ ने केंद्र पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर शम्स ताहिर को नोटिस जारी किया है। उन्हें तत्काल जिला मुख्यालय पहुंचकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमएचओ) अरथूना को संबंधित सेक्टर प्रभारी और अन्य कर्मचारियों से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-  प्यार, अपहरण और यातना... भिवाड़ी के मोनू की मौत ने खोली खौफनाक कहानी, 15 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय को भेज दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed