{"_id":"6a45f2ad86cf4a5ebb019098","slug":"monsoon-to-enter-rajasthan-via-banswara-clouds-gather-banswara-news-c-1-1-noi1402-4458449-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara News: बांसवाड़ा की दहलीज पर मानसून, आसमान में छाई काली घटाएं, 4-5 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: बांसवाड़ा की दहलीज पर मानसून, आसमान में छाई काली घटाएं, 4-5 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट
Thu, 02 Jul 2026 02:05 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:05 PM IST
सार
राजस्थान में मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून बांसवाड़ा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा, जिसके बाद पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मानसून के स्वागत को तैयार बांसवाड़ा, आसमान में छाई घनघोर घटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार मानसून राज्य की सीमा तक पहुंच चुका है और अगले कुछ घंटों में बांसवाड़ा के रास्ते राजस्थान में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
बांसवाड़ा में बुधवार रात से आसमान बादलों से घिरा हुआ है। गुरुवार सुबह से सूरज के दर्शन नहीं हुए और मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 3 जुलाई के बीच प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मानसून सक्रिय होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के सेवानिवृत्त भूगोल विभागाध्यक्ष एवं मौसम विशेषज्ञ प्रो. नरपत सिंह राठौड़ के अनुसार 1 जुलाई तक दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, दमन एवं दीव तथा मध्य प्रदेश के कई हिस्सों तक पहुंच चुका था। मौजूदा परिस्थितियां राजस्थान में मानसून के प्रवेश के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon 2026: इंतजार खत्म! बांसवाड़ा की सीमा पर मानसून की हलचल शुरू, अगले 24 घंटों में झमाझम
उन्होंने बताया कि बांसवाड़ा जिले के रास्ते ही मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। 2 जुलाई से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। उदयपुर, कोटा, अजमेर सहित कई संभागों में आंधी के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है।
4 और 5 जुलाई को भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 4 और 5 जुलाई को कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि सामान्यतः राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रवेश बांसवाड़ा के रास्ते जून के तीसरे सप्ताह में हो जाता है। हालांकि इस वर्ष मानसून करीब 10 से 12 दिन की देरी से प्रदेश में पहुंच रहा है।