{"_id":"6a7988287ec8062b4b0a2ff9","slug":"mother-battles-attacking-dog-to-save-her-son-banswara-news-c-1-1-noi1402-4596178-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara: मासूम को आवारा कुत्ते के हमले से बचाने के लिए भिड़ गई मां, खुद को लहूलुहान कर बचाई बेटे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara: मासूम को आवारा कुत्ते के हमले से बचाने के लिए भिड़ गई मां, खुद को लहूलुहान कर बचाई बेटे की जान
Mon, 10 Aug 2026 03:21 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:21 PM IST
सार
बांसवाड़ा के खेड़ा वडलीपाड़ा गांव में एक आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। बेटे की चीख सुनकर मां कविता उसे बचाने दौड़ीं और खुद बच्चे के आगे आकर कुत्ते से भिड़ गईं। कुत्ते ने महिला के दोनों हाथों को बुरी तरह काट दिया।
विज्ञापन
महात्मा गांधी चिकित्सालय बांसवाड़ा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में आंबापुरा थाना क्षेत्र स्थित खेड़ा वडलीपाड़ा गांव में रविवार शाम एक मां ने जान की परवाह किए बिना अपने मासूम बेटे को आक्रामक कुत्ते के हमले से बचा लिया। यह हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ, जब राजपाल का बेटा घर के बाहर खेत के पास बने एक नाले के समीप खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक बच्चे पर झपटा और उसे काटने का प्रयास करने लगा।
घटना के समय कविता घर के बाहर खेत में काम कर रही थीं। बेटे की चीख सुनते ही वह तुरंत नाले की ओर दौड़ीं। कुत्ते को बच्चे पर हमला करते देख कविता ने बिना देर किए खुद को बच्चे के आगे ला खड़ा किया और कुत्ते से भिड़ गईं। आक्रामक कुत्ते ने कविता पर हमला कर उनके दोनों हाथों को बुरी तरह काट लिया। इस हमले में उनके दोनों हाथों में गहरे घाव हो गए और अत्यधिक खून बहने से वह लथपथ हो गईं।
अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल कविता को पहले बदरेल के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। चोटों की अत्यधिक गंभीरता को देखते हुए रविवार शाम करीब 6 बजे उन्हें जिला मुख्यालय स्थित एमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rajasthan: कोटा में 11 घंटे तक तड़पती रही प्रसूता, प्रसव के बाद हुई मौत; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
दोनों हाथों में गहरे घाव थे
एमजी अस्पताल के उपनियंत्रक डॉ. दामोदर गोयल ने बताया कि महिला को शाम करीब छह बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दोनों हाथों में गहरे घाव थे और काफी खून बह चुका था। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है और उन्हें वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में आवारा श्वानों के हमले को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष और डर व्याप्त है।