सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   MPs clashed at Disha meeting, resulting in heated arguments

Rajasthan News: डूंगरपुर में दो सांसद चलती बैठक में भिड़े, तू-तड़ाक की आ गई नौबत; माहौल गर्माया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर/बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार

डूंगरपुर में दिशा समिति की बैठक के दौरान बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत और उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत के बीच तीखी बहस हो गई, जो तू-तड़ाक और हंगामे में बदल गई। बैठक की कार्यप्रणाली और एजेंडे को लेकर दोनों आमने-सामने आ गए।

MPs clashed at Disha meeting, resulting in heated arguments
जिला परिषद सभागार में आयोजित में भिड़े दो सांसद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डूंगरपुर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार हो गई, जब बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत और उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों सांसदों के बीच तू-तड़ाक तक हो गई, जिससे बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Trending Videos

बैठक के दौरान सांसद राजकुमार रोत अध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिंदुओं पर चर्चा कराने की बात कहते रहे, जबकि सांसद मन्नालाल रावत दिशा समिति की गाइडलाइन के अनुसार ही बैठक संचालित करने पर अड़े रहे। मुख्यमंत्री बीमा योजना का मुद्दा उठाए जाने पर रावत ने आपत्ति जताई। इस पर रोत ने कथित घोटाले का हवाला देते हुए चर्चा की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन


'बैठक तय एजेंडे से बाहर नहीं हो सकती'
इस बीच दोनों सांसदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। रावत ने स्पष्ट किया कि दिशा समिति की बैठक में केवल केंद्र सरकार की अधिसूचित योजनाओं पर ही चर्चा हो सकती है और उसी के अनुरूप कार्यवाही दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने गाइडलाइन दिखाते हुए कहा कि बैठक तय एजेंडे से बाहर नहीं हो सकती।

वहीं सांसद रोत ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मुद्दों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा संभव है। उन्होंने जिला प्रशासन से जिले की प्रगति पर जानकारी देने की मांग की।

स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मी बीच में आए
बहस के दौरान दोनों सांसद खड़े होकर तेज आवाज में बात करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मी बीच में आए और मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान बाप विधायक द्वारा की गई टिप्पणी पर भी माहौल और गरमा गया, जिस पर सांसद रावत ने आपत्ति जताई।

पूरा घटनाक्रम के दौरान जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह सांसदों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन अधिकारी अधिकांश समय मौन रहकर घटनाक्रम देखते रहे। बैठक समाप्त होने के बाद भी दोनों सांसदों के बीच हुई तीखी नोकझोंक की चर्चा प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में होती रही।

दिशा की गाइड लाइन का पत्र दिखाते सांसद रावत।

दिशा की गाइड लाइन का पत्र दिखाते सांसद रावत।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed