{"_id":"6a0bd86a5483f808be07a7cf","slug":"petrol-crisis-deepens-in-banswara-vehicles-throng-pumps-banswara-news-c-1-1-noi1402-4298696-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara: बांसवाड़ा में पेट्रोल के लिए हाहाकार; रात तक पंपों पर लगी लंबी कतारें, लोग एक पंप से दूसरे पंप भटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara: बांसवाड़ा में पेट्रोल के लिए हाहाकार; रात तक पंपों पर लगी लंबी कतारें, लोग एक पंप से दूसरे पंप भटके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार
Banswara: बांसवाड़ा जिले में पेट्रोल संकट गहराने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया, जबकि कुछ चुनिंदा पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। टैंकर सप्लाई प्रभावित होने के कारण यह स्थिति बनी। प्रशासन ने जल्द आपूर्ति सामान्य होने का भरोसा दिया है।
खाली पड़ा पेट्रोल पंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बांसवाड़ा जिले में सोमवार को पेट्रोल संकट गहराने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया।
शाम होते ही पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें
जानकारी के अनुसार, दिन में कुछ पंपों पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि शाम को शहर के केवल तीन पेट्रोल पंपों पर ही पेट्रोल उपलब्ध होने से वहां लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक कई लोग पेट्रोल मिलने की सूचना पर एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए। भीषण गर्मी के बीच लंबी लाइनों में खड़े लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। कई वाहन चालकों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सामान्य करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को नहीं पहुंचे टैंकर
सप्लाई प्रभावित होने के कारण जिले के कई पंपों पर पेट्रोल का स्टॉक समाप्त हो गया। बताया गया कि ऑयल कंपनी से टैंकर रवाना नहीं होने के कारण सोमवार को यह दिक्कत सामने आई। हालांकि पुलिस विभाग, प्रशासनिक वाहनों तथा एंबुलेंस सेवाओं के लिए डीजल की निर्बाध आपूर्ति जारी रखी गई, ताकि कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर न पड़े।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: राजस्थान में कर्मचारियों का आर-पार आंदोलन! 20 मई से चेतावनी अभियान, सरकार को दी बड़ी चेतावनी
'जल्द सामान्य होगी स्थिति'
जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल की नई खेप जल्द पहुंचने की संभावना है और आपूर्ति सामान्य होते ही सभी पंपों पर वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इधर, आमजन से अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण नहीं करने और संयम बनाए रखने की अपील भी की गई है।