{"_id":"6a3fba813fc6b02e7a024e8c","slug":"relief-from-pre-monsoon-rain-in-banswara-weather-turns-pleasant-banswara-news-c-1-1-noi1402-4440709-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara News: प्री-मानसून की बारिश ने बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: प्री-मानसून की बारिश ने बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
Sat, 27 Jun 2026 08:25 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 08:25 PM IST
सार
बांसवाड़ा में प्री-मानसून की दस्तक के साथ शनिवार को कई इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
बांसवाड़ा में बारिश के दौरान भीगी सड़क।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे बांसवाड़ा जिले में शनिवार को प्री-मानसून की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जबकि किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई।
शनिवार दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाने लगे, जिससे उमस बढ़ गई और लोग गर्मी से बेहाल हो गए। इसके बाद शाम करीब चार बजे जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हुआ। हल्की से मध्यम बारिश शाम पांच बजे के बाद तक जारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंडक फैल गई। निचले इलाकों की सड़कों पर पानी भरने और बहने से लोगों को कुछ देर परेशानी भी हुई।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon 2026: आज राजस्थान के 27 जिलों पर आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून की एंट्री अब दूर नहीं
विज्ञापन
बारिश के बाद मौसम पूरी तरह खुशगवार हो गया। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों में भी उत्साह देखा गया, क्योंकि यह वर्षा खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी के लिए लाभदायक मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस बार प्री-मानसून की बारिश सामान्य से कुछ देर से हुई है। विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में बांसवाड़ा और पूर्वी राजस्थान के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।