सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: CM Bhajanlal Sharma says tribals made a major contribution to freedom movement

Banswara News: CM भजनलाल बोले- आजादी के आंदोलन में आदिवासियों का बड़ा योगदान, वे प्रकृति और संस्कृति के रक्षक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा/डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Banswara News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आदिवासियों ने सदियों से हमारी प्रकृति ओर संस्कृति को सहेजा है। भगवान बिरसा मुंडा ने 15 साल की उम्र में ही अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर देश में आजादी की क्रांति जगाई।

Banswara News: CM Bhajanlal Sharma says tribals made a major contribution to freedom movement
प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री।
विज्ञापन

विस्तार

'आजादी के आंदोलन में आदिवासियों का बड़ा योगदान रहा। प्रकृति की पूजा करने वाले आदिवासियों के कारण ही जल, जंगल और जमीन के साथ ही संस्कृति सुरक्षित है। राजस्थान सरकार आदिवासियों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है।' मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्य स्तरीय जनजाति गौरव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही।

Trending Videos


मुख्यमंत्री ने भारत माता, भगवान बिरसा मुंडा, संत गोविंद गुरु और वीरबाला काली बाई के जयकारों के साथ आरंभ किए अपने संबोधन में कहा कि आज गौरव का दिन है। आज भगवान बिरसा मुंडा के साथ ही वंदे मातरम गीत और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती है। आदिवासी वीरों और महापुरुषों के कारण हमारी प्रकृति और संस्कृति जीवित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सदियों से संस्कृति को सहेजा'
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों ने सदियों से हमारी प्रकृति ओर संस्कृति को सहेजा है। भगवान बिरसा मुंडा ने 15 साल की उम्र में ही अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर देश में आजादी की क्रांति जगाई। वागड़ में आदिवासी संत गोविंद गुरु महाराज ने मानगढ़ धाम से आवाज उठाई। सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों का एकीकरण किया। जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि जनजाति वर्ग के विकास के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। आदिवासियों के विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार काम कर रही है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री।

सरकार के गिनाए काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासी किसानों को निशुल्क मक्का बीज के किट वितरित किए हैं। जनजाति छात्रावासों ओर खेल अकादमियों में भत्ता बढ़ाया है। इस दौरान सीएम ने राजीविका की महिला समूह को 31 करोड़ रुपये के ऋण का चेक दिया। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत संकल्प पत्र प्रदान करने के साथ 3 महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 19 दिव्यांगों को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी व्हील चेयर प्रदान की। 40 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की। प्रतियोगी परीक्षाओं में श्रेष्ठ रिजल्ट देने वाले 9 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री ने दीं कई सौगातें
मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर जनजाति क्षेत्र और आदिवासियों के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये के 31 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। 62 करोड़ रुपये के 31 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। जनजाति छात्रावासों के विद्यार्थियों को पोशाक व स्टेशनरी उपलब्ध करवाने के लिए 4 करोड़ 8 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई। कृषि विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं में 53 हजार 766 लाभार्थियों को 200 करोड़ रुपये की अनुदान राशि ट्रांसफर की गई। जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 60 जनजाति छात्राओं का आवासीय बैच की शुरुआत और जनजाति युवाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत की गई।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: लापता भाई का हमशक्ल ढूंढा, दोस्ती गांठी... फिर कर दी हत्या; 60 लाख का बीमा हड़पने के लिए अपराध


प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री।

पीएम के भाषण का प्रसारण
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस समारोह का राज्य स्तरीय समारोह में वर्चुअली प्रसारण किया गया। टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, कलेक्टर अंकित कुमार सिंह आदि ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर और तीर कमान भेंटकर स्वागत किया। इससे पहले भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय मैदान पहुंचने पर आदिवासी परंपरा के अनुसार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान आदिवासी गेर नृत्य का भी लुत्फ उठाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed