फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: Kidnapping Accused Tries to Kill Himself in Front of Police After Arrest

Banswara News: अपहरण के आरोपी ने थाने पहुंचते ही की करतूत, पुलिस के सामने गला काटकर आत्महत्या की कोशिश

Thu, 26 Jun 2025 11:52 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 11:52 AM IST
सार

किशोरी के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार आरोपी ने थाने पहुंचते ही खुद का गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद बांसवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Banswara News: Kidnapping Accused Tries to Kill Himself in Front of Police After Arrest
महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती अपहरण का आरोपी

विस्तार

जिले की आनंदपुरी थाना पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोप में मंगलवार को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया। बुधवार को थाने पर पहुंचते ही आरोपी ने पुलिस के सामने खुद का गला काट दिया। आनंदपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भूंगड़ा थाना क्षेत्र निवासी गोपाल तीन माह पहले एक किशोरी का अपहरण कर ले गया था। इस पर किशोरी के परिजनों ने आनंदपुरी थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में जिले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आनंदपुरी थाना पुलिस ने अपहरण के उक्त मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मुखबिर सक्रिय किए तो उसके गुजरात के राजकोट में होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News: डॉक्टर की मौत के सातवें दिन रेजिडेंट्स भूख हड़ताल पर, प्रिंसिपल और पीजी हॉस्टल वार्डन के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर आनंदपुरी थाना पुलिस मंगलवार को राजकोट पहुंची और वहां की पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि जब आरोपी को लेकर आनंदपुरी थाने पहुंचे तो उसने गाड़ी से उतरते ही अपने पास छिपाकर रखी ब्लेड से खुद का गला काट लिया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी के पास से ब्लेड छीन ली और उसे तत्काल आनंदपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटनाक्रम को लेकर थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला को भी अवगत कराया। आरोपी की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed