फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Village Development Officer arrested while accepting a bribe of ₹3,000

Dungarpur News: तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगे थे पैसे

Thu, 23 Jul 2026 10:25 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 10:25 PM IST
सार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत फलातेड में बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार डामोर को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Village Development Officer arrested while accepting a bribe of ₹3,000
एसीबी की ओर से गिरफ्तार रिश्वत लेने वाला ग्राम विकास अधिकारी।

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत फलातेड में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) राजेन्द्र कुमार डामोर को एक बिल की राशि पास करने की एवज में 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह जैन ने बताया कि परिवादी टेंट हाउस का व्यवसाय करता है। परिवादी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसने ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार डामोर के कहने पर 6 मई 2026 और 7 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत फलातेड में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के लिए टेंट लगाया था।
विज्ञापन


पढे़ं:  प्रदेश में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम? किन जिलों में होगी भारी बारिश; IMD का अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान के बदले मांगी रिश्वत
दोनों शिविरों में टेंट लगाने के बाद परिवादी ने कुल 14 हजार 100 रुपए का बिल ग्राम पंचायत में प्रस्तुत किया। आरोप है कि बिल का भुगतान करने के बजाय ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार डामोर ने उसे पास करने के लिए 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर दी।

पंचायत भवन में ही पकड़ा
रिश्वत की मांग पर एसीबी ने सत्यापन कराया। इसमें रुपए मांगने की शिकायत सही पाई गई। दोनों पक्षों में 3 हजार रुपए में बात तय हुई। इसके बाद गुरुवार को व्यापारी ने पंचायत भवन में डामोर को 3 हजार रुपए दिए। इशारा पाकर एसीबी टीम ने उसे वहीं धर लिया। मामले में डामोर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed