पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: Husband Allegedly Kills Wife Over Infidelity Suspicion; 5-Year-Old Son Left Behind

Banswara News: चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर फरार हुआ पति, 5 साल का बेटा बेसहारा

Fri, 26 Jun 2026 09:59 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 09:59 PM IST
सार

इटाला गांव में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस के अनुसार चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Banswara News: Husband Allegedly Kills Wife Over Infidelity Suspicion; 5-Year-Old Son Left Behind
सज्जनगढ़ थाना

विस्तार

जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के इटाला गांव में चरित्र पर संदेह के चलते एक पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पहले पत्नी की लाठी से पिटाई की और फिर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे इटाला गांव निवासी अखिलेश गरासिया का अपनी पत्नी शोभा (30) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अखिलेश अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार को भी विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर पहले घर में रखी लाठी से पत्नी की पिटाई की फिर कुल्हाड़ी से उस पर कई वार कर दिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jhalawar News: तलवाड़ा पुलिया के नीचे मिले ससुर-दामाद के शव, बेटी से मिलकर गांव लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में गंभीर रूप से घायल शोभा को परिजन और ग्रामीण तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका शोभा और आरोपी अखिलेश का पांच वर्षीय बेटा है। मां की मौत और पिता के फरार होने के बाद बच्चा बेसहारा हो गया है। गांव में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।

वारदात के बाद से आरोपी अखिलेश फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। फिलहाल परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed