सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara Horror Man Bludgeons Wife to Death With Iron Rod Over Land Dispute Arrested

बांसवाड़ा में खौफनाक वारदात: जमीन के लिए सरिए से पत्नी का सिर फोड़ा, तड़प-तड़प कर हुई मौत; हत्यारा पति गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

बांसवाड़ा में जमीन विवाद के चलते पति ने पत्नी पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पत्नी के नाम जमीन अपने नाम करवाना चाहता था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Banswara Horror Man Bludgeons Wife to Death With Iron Rod Over Land Dispute Arrested
कोतवाली थाने के बाहर खड़े मृतका के पीहर पक्ष के लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बांसवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के नबीपुरा इलाके में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी की जमीन अपने नाम करवाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी पर लोहे की सरिया से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही देर में उसे गिरफ्तार कर लिया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सूरज और उसकी पत्नी इतरी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतका के मायके सुरपुर ढाणी में खरीदी गई जमीन उसके नाम पर थी। आरोप है कि सूरज उस जमीन को अपने नाम करवाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहे की सरिया से हमला किया
गुरुवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से इतरी लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- राजस्थान में सियासी भूचाल: सहकारिता मंत्री गौतम दक का कथित ऑडियो वायरल, पुलिसवालों को 17 बार दी गालियां

मामले की जांच जारी
महिला की चीख-पुकार सुनकर आरोपी का भाई गौतम और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में महिला को तुरंत महात्मा गांधी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजन और अन्य लोग कोतवाली थाने पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी पति को डिटेन कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed