Banswara: जिले में हो रही प्री मानसून की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से महिला और प्रौढ़ की मौत, एक गंभीर घायल
जिले में प्री मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है, जिसके चलते शनिवार शाम से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में शनिवार शाम से प्री मानसून की बरसात शुरू हो गई है। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से जिले के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र में एक महिला और एक प्रौढ़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुशलगढ़ उपखंड के अंतर्गत पटवार मंडल काकनवानी के राजस्व ग्राम घरतारा में रविवार देर आकाशीय शाम बिजली गिरने की घटना हुई। घटना में खेत में काम कर रहे वेस्ता (45) पुत्र लिमजी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, किंतु रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना में उनकी पत्नी मगा भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही भू-अभिलेख निरीक्षक पंकज यादव एवं पटवारी भरतसिंह सिंगाड़ मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मृतक वेस्ता की पत्नी मगा के संबंध में अस्पताल में जानकारी ली।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Pre-Monsoon: प्री मानसून ने दी दस्तक, देर रात जयपुर में झमाझम, 8 जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट
इधर कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के ही टीमेडा आमलीपाडा गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से 26 वर्षीय राजेश्वरी पत्नी अमित डामोर की मौत हो गई। प्रकरण की सूचना संबंधित उच्चाधिकारियों एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार राहत एवं मुआवजा दिलाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
गौरतलब है कि जिले में 2 दिन से प्री मानसून की बारिश हो रही है। शुक्रवार और शनिवार को दिन में तेज धूप रही लेकिन शाम 4 बजे बाद मौसम बदला और अब यहां प्री मानसून की बारिश हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.