{"_id":"692ed24a9a977c46e308bf4b","slug":"women-protest-at-the-collectorate-in-dungarpur-scuffle-with-police-banswara-news-c-1-1-noi1402-3692116-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara News: डूंगरपुर में महिलाओं का कलेक्ट्री पर प्रदर्शन,गेट के अंदर घुसने के प्रयास में पुलिस से झूमाझटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: डूंगरपुर में महिलाओं का कलेक्ट्री पर प्रदर्शन,गेट के अंदर घुसने के प्रयास में पुलिस से झूमाझटकी
Tue, 02 Dec 2025 09:19 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 09:19 PM IST
सार
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने रोजगार की मांग को लेकर डूंगरपुर कलेक्ट्री के बाहर धरना दिया। महिलाओं ने जबरन गेट के अंदर घुसने के प्रयास में पुलिस के साथ झूमाझटकी की।
विज्ञापन
डूंगरपुर कलेक्ट्री में जबरन घुसने का प्रयास करती महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में रोजगार देने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से नौ दिन से धरना दिया जा रहा है। नौवें दिन मंगलवार को महिलाओं ने रोजगार देने की मांग कर जबरन कलेक्ट्री में घुसने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से झूमा-झटकी भी हुई।
मनरेगा में नए कार्यों की स्वीकृति देने, बकाया भुगतान और फसल खराबे का मुआवजा देने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में कलेक्ट्री के बाहर धरना दिया जा रहा है। जिले के विभिन्न ब्लॉक से प्रतिदिन कार्यकर्ता पहुंचकर धरने में सम्मिलित हो रहे हैं। मंगलवार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने धरने में सम्मिलित होकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: RPSC: फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्रों को लेकर आयोग सतर्क, RAS-2024 साक्षात्कार में सर्टिफिकेट की सघन जांच शुरू
विज्ञापन
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने नारेबाजी कर कलेक्ट्री गेट को धक्का देकर घुसने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। महिला कांग्रेस ने सरकार पर रोजगार नहीं देने और भुगतान नहीं करने के आरोप लगाए। महिलाओं ने कहा कि सरकार न तो मनरेगा योजना में काम दे रही है और न ही बकाया भुगतान किया जा रहा है। पहले अतिवृष्टि फिर बेमौसम बारिश से फसलें खराब हो गईं और किसान आर्थिक संकट से गुजर रहा है। हम यहां 9 दिनों से मांगों को लेकर पड़ाव कर रहे हैं, लेकिन सरकार अनसुना कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन