फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara: 8 Women Set to Head Panchayat Samitis After Reservation Lottery, 43 Zila Parishad Wards Reserved

बांसवाड़ा: पंचायतीराज चुनाव की लॉटरी में 8 महिला प्रधान तय, 43 जिला परिषद वार्डों का भी हुआ आरक्षण

Wed, 23 Sep 2026 10:34 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 10:34 PM IST
सार

बांसवाड़ा और डूंगरपुर में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के तहत बुधवार को प्रधान पद और जिला परिषद वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। बांसवाड़ा की 16 पंचायत समितियों में 8 प्रधान पद एसटी महिला और 8 एसटी पुरुष के लिए आरक्षित हुए।

विज्ञापन
Banswara: 8 Women Set to Head Panchayat Samitis After Reservation Lottery, 43 Zila Parishad Wards Reserved
पंचायती राज चुनाव की लॉटरी निकालते जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.Banswara, Panchayati Raj Elections, Panchayat Samiti Elections, Pradhan Reservation, Reservation Lottery, Women Pradhan, ST Women, Zila Parishad Elections, Zila Parishad Wards, Dungarpur Panchayat Elections, Rajasthan Panchayat Elections इंद्रजीत यादव

विस्तार

निकाय चुनाव के बाद जिले में अब पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिला परिषद के वार्डों और पंचायत समिति प्रधान पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। बांसवाड़ा में चार पंचायत समितियों में पहली बार चुनाव होंगे, जहां इस बार महिलाओं को कमान मिलेगी।

विज्ञापन


पंचायतीराज चुनाव के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देशन में लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। जिले की 16 पंचायत समितियों में 50 प्रतिशत आरक्षण के तहत 8 प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


यहां होगी महिलाओं की कमान
महिला आरक्षण के तहत नई पंचायत समिति सरेड़ी बड़ी, गनोड़ा, नाहरपुरा और डूंगरा छोटा सहित बांसवाड़ा, सज्जनगढ़, आनंदपुरी और कुशलगढ़ में प्रधान पद एसटी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं शेष 8 पंचायत समितियों गढ़ी, अरथूना, घाटोल, बागीदौरा, गांगड़तलाई, छोटी सरवन, तलवाड़ा और छोटी सरवा में प्रधान पद एसटी पुरुष के लिए आरक्षित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टोंक में पंचायत चुनाव का बिगुल: कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में निकली लॉटरी, बदला दावेदारों का गणित

जिला परिषद सदस्यों की भी निकली लॉटरी
प्रधान पद के आरक्षण के बाद जिले के 43 जिला परिषद सदस्यों के लिए भी लॉटरी निकाली गई। इसमें वार्ड नंबर 5 एससी अनारक्षित और वार्ड नंबर 3 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ। वार्ड नंबर 8, 12, 13, 18, 20, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 38, 40, 42 और 43 एसटी ओपन के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं वार्ड नंबर 1, 10, 11, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 23, 33, 34, 35, 36, 37, 39 और 41 एसटी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 2, 4 और 9 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड नंबर 6, 7 और 16 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।


डूंगरपुर में यह रही स्थिति
इसी तरह डूंगरपुर जिले में भी पंचायत समिति प्रधान पद के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। डूंगरपुर, आसपुर, साबला, झोंथरी, चिखली, सीमलवाड़ा और भंडारी पंचायत समिति में प्रधान का पद एसटी अनारक्षित रखा गया है। वहीं सागवाड़ा, दोवड़ा, गलियाकोट, बिछीवाड़ा, पाड़वा, पालदेवल और गामड़ी अहाड़ा पंचायत समिति में प्रधान पद एसटी महिला के लिए आरक्षित हुआ है।

डूंगरपुर जिला परिषद में वार्डवार आरक्षण
डूंगरपुर जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए हुई लॉटरी में 14 वार्ड एसटी ओपन और 13 वार्ड एसटी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा 4 वार्ड सामान्य ओपन और 5 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। वहीं एक वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed