फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Young woman dies under suspicious circumstances; father registers murder case.

Banswara: खेत की झोपड़ी में युवती का शव मिलने से सनसनी, गले में बंधा था रूमाल; पिता ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 19 Jul 2026 11:29 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 11:29 AM IST
सार

बांसवाड़ा के कुशलगढ़ क्षेत्र में खेत की झोपड़ी में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले में रूमाल बंधा होने और नाखून के निशान मिलने पर पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
Young woman dies under suspicious circumstances; father registers murder case.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत वसुनी के गांव पाड़ला में शुक्रवार शाम एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव खेत में बनी झोपड़ी में मिला। शव के गले में रूमाल बंधा हुआ था और गले पर नाखून के निशान भी मिले हैं। मृतका के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


'दोपहर में बहन से हुई थी आखिरी बातचीत'
कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया को पाड़ला निवासी आलिया पुत्र हड़िया भील ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, 17 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे उसकी पुत्री घर से खेत पर गई थी। दोपहर करीब 3:15 बजे उसने मोबाइल पर अपनी बहन से बात की और घर पर मवेशियों के पहुंचने की जानकारी ली। इसके बाद परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


शाम को झोपड़ी में मिला शव, गले पर मिले निशान
रिपोर्ट के अनुसार, शाम करीब 5 बजे पिता खेत पर पहुंचे तो वहां पर कोई दिखाई नहीं दिया। आसपास तलाश करने के बाद खेत में बनी झोपड़ी में उन्हें बेटी का शव मिला। पिता ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके गले में रूमाल बंधा हुआ था, जिसमें गांठ लगी थी। गले पर नाखून के निशान भी मिले। पिता का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक हफ्ते में तीन बार सांप ने डसा, फिर भी बच गई महिला की जान! डॉक्टर भी रह गए हैरान

कॉल डिटेल जांच की मांग, पुलिस जुटी जांच में
सूचना मिलने पर कुशलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय की मोर्चरी भिजवाया। मृतका के पिता ने पुलिस से रितिका के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की है, ताकि घटना से जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed