पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: Man Brutally Killed Over Old Rivalry, Attacked with Axe and Sticks in Farm

Banswara News: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में घुसकर कुल्हाड़ी और लाठियों से किया हमला

Tue, 30 Jun 2026 08:17 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 08:17 PM IST
सार

पुरानी रंजिश के चलते खेत पर काम कर रहे युवक की कथित तौर पर कुल्हाड़ी, लाठी और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Banswara News: Man Brutally Killed Over Old Rivalry, Attacked with Axe and Sticks in Farm
कलिंजरा थाना, बांसवाड़ा

विस्तार

जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के पाड़ातमना बोडिगामा गांव में खेत पर काम कर रहे एक युवक की कथित तौर पर धारदार हथियार और लाठियों से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पुराना आपसी विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पाड़ातमना बोडिगामा गांव निवासी वालचंद डामोर (40) पुत्र गौतमलाल डामोर अपने घर के पास स्थित खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही मोतीलाल पुत्र लालजी, महिपाल पुत्र मोतीलाल और पूंजी पत्नी मोतीलाल कथित रूप से लाठी और पत्थर लेकर खेत में पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पैरामेडिकल परीक्षा में सामूहिक नकल: जिस कमरे में छपे प्रश्नपत्र, वहां नहीं मिले CCTV, केंद्र की मान्यता रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी चेतन ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने पहले उसके पति पर पत्थर फेंके, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। इसके बाद तीनों आरोपी वालचंद को जबरन अपने घर की ओर ले गए। सूचना मिलने पर चेतन, उनके ससुर गौतमलाल और अन्य परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान मोतीलाल ने वालचंद के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वहीं महिपाल ने लाठी तथा लात-घूंसों से मारपीट की, जबकि पूंजी ने भी पत्थरों से हमला किया। हमले में वालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए।


परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल वालचंद को तत्काल बागीदौरा उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed